
अंतरराष्ट्रीय कायस्थ परिवार के प्रदेश अध्यक्ष बने कृष्ण मोहन श्रीवास्तव
Please Subscribe Our YouTube Channel
कानपुर (रीजनल एक्स्प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय कायस्थ परिवार कोर कमेटी की ज़ूम एप्प पर एक बैठक आयोजित की गई।
सोमवार को आयोजित वर्चुअल मीटिंग में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और उत्तरप्रदेश कार्यकारणी पर चर्चा की गई, जिसमे संगठन के विस्तार और बेहतरी के लिए आमूल चूल परिवर्तन किया गया।जिसमें कार्यक्षमता एवँ संगठन के प्रति उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए श्री कृष्ण मोहन श्रीवास्तव को उत्तरप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि आशा है नए वर्ष में सभी सदस्यों के अनुभव का लाभ देश प्रदेश के कायस्थ समाज और संगठन को प्राप्त होगा।








