♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आईरा के केन्द्रीय कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

Please Subscribe Our YouTube Channel 

कानपुर(रीजनल एक्स्प्रेस)। AIRA एवं आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन ने दबौली स्थित केंद्रीय कार्यालय में पत्रकार साथियों के साथ झण्डारोहण कर धूमधाम से 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अविनाश श्रीवास्तव ने झंडारोहण कर सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनायें दीं और सदैव राष्ट्रहित के कार्य करने का आह्वान किया संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ0 तारिक जकी ने दूरभाष के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शुभकामनायें दीं।

प्रदेश उपाध्यक्ष अमित निगम ने कहा कि पत्रकार हित के लिये देश के विभिन्न शहरों में आईरा एसोसिएशन लड़ाई लड़ रहा है। इसी कड़ी में मंडल उपाध्यक्ष राज शर्मा व संयुक्त सचिव संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने सभी पदधिकारियों को माला पहना कर सम्मानित किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मुँह मीठा कराकर एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम के अंत जिला महामंत्री सुरेश सविता ने जय पत्रकार एकता के जयघोस के साथ सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव संजय शर्मा, रमन गुप्ता, लाला, प्रदीप श्रीवास्तव, आकाश सविता, दिलीप मिश्रा, यस श्रीवास्तव एवं दर्जनों पत्रकार साथियों सहित आदित्य श्रीवास्तव, अर्जुन श्रीवास्तव, कृष्णा श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275