
जंतर-मंतर पर शांति एवं समाधान शिविर के लिए गृह मंत्रालय को लिखा पत्र
कानपुर (पहचान तुम्हारी)। जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शांति और समाधान की पहल करते हुए गैर-राजनीतिक संगठन ‘ऑपरेशन विजय’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त एवं गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर शांति व समाधान शिविर लगाने की अनुमति मांगी है।
ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह (आई.पी.) ने बताया कि छात्रों के हित में शुरू किया गया जंतर-मंतर आंदोलन अपने मुख्य उद्देश्य से भटक चुका है और इसमें स्वार्थी तथा असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। इस आंदोलन को सही दिशा देने और शांतिपूर्ण समाधान निकालने के उद्देश्य से 19 जुलाई 2026 को सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपिके को सुझाव पत्र सौंपा गया था और प्रधानमंत्री को भी समझौते का प्रस्ताव भेजा गया था। यदि समय रहते उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया जाता, तो आज देश में ऐसी स्थिति न बनती।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश के हालात और खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध जैसी वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देश के भीतर अशांति फैलना हित में नहीं है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त एवं गृह मंत्रालय से जंतर-मंतर पर शांति व समाधान शिविर लगाने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही 25 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की प्रेस वार्ता कर आगे के कदमों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि इस आंदोलन के समाप्त होने के बाद “तानाशाह ढांचा हटाओ, संविधान बचाओ, नया लोकतंत्र एवं संविधान समीक्षा बिल लाओ” नामक नए संवैधानिक आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
#JantarMantarProtest #OperationVijay #ShivmangalSingh #DelhiNews #MinistryOfHomeAffairs #MHA #DelhiPolice #PeaceCamp #SamvidhanBachao #BreakingNews #जंतर_मंतर_आंदोलन #ऑपरेशन_विजय #शिवमंगल_सिंह #गृह_मंत्रालय #दिल्ली_पुलिस #शांति_शिविर #संविधान_बचाओ #ताज़ा_खबर #PahchanTumhari #RegionalExpressNews #AbSachHogaAapkeSamne #पहचान_तुम्हारी #रीजनल_एक्सप्रेस_न्यूज
पहचान तुम्हारी ( राष्ट्रीयता एवं निष्पक्षता का प्रतीक )
डिजिटल मीडिया पार्टनर : रीजनल एक्सप्रेस न्यूज (अब सच होगा, आपके सामने)









