
गलत मोबाइल नंबर दिया तो रिजेक्ट होगी इंश्योरेंस पॉलिसी : UIIC
लखनऊ (रीजनल एक्सप्रेस)। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (UIIC) ने मोटर बीमा पॉलिसी जारी करने के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए मोबाइल नंबर वैलिडेशन को अनिवार्य कर दिया है। अब फर्जी या गलत पैटर्न वाले मोबाइल नंबर डालने पर सिस्टम डेटा स्वीकार नहीं करेगा।
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने सभी एजेंटों और उपयोगकर्ताओं के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। IIB और वाहन पोर्टल पर डेटा रिजेक्शन को रोकने के लिए अब केवल वैध 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर ही मान्य होंगे। विशेष पैटर्न और फर्जी नंबरों को सिस्टम ऑटोमैटिक ब्लॉक कर देगा।
बृहस्पतिवार को यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत कुमार पाल की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, हेड ऑफिस ने मोबाइल नंबर फील्ड में कड़े वैलिडेशन लागू करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि अमान्य मोबाइल नंबरों के कारण IIB/Vahan डेटा लगातार रिजेक्ट हो रहा था।
नए नियमों के तहत ये नंबर नहीं होंगे स्वीकार:
समान अंक वाले नंबर: जैसे 9999999999 या 8888888888 को सिस्टम रिजेक्ट कर देगा।
सीरियल नंबर: 9876543210 जैसे बढ़ते या घटते क्रम वाले नंबर मान्य नहीं होंगे।
अल्टरनेटिंग पैटर्न: 9797979797 या 7897897897 जैसे दोहराए जाने वाले नंबर भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
पैलिंड्रोम नंबर: वे नंबर जो आगे और पीछे से एक जैसे हों, जैसे 9123443219, उन्हें भी ब्लॉक किया जाएगा।
इसके अलावा, मोबाइल नंबर का पहला अंक अनिवार्य रूप से 6, 7, 8 या 9 होना चाहिए और उसमें कोई भी स्पेशल कैरेक्टर या स्पेस नहीं होना चाहिए। एजेंटों को सलाह दी गई है कि वे बीमा करते समय ग्राहक का बिल्कुल सही नंबर ही दर्ज करें, अन्यथा पॉलिसी प्रक्रिया बीच में ही रुक सकती है।
#UnitedIndiaInsurance #InsuranceAlert #PolicyUpdate #RegionalNews #KanpurNews #FraudAwareness #InsuranceAgent #VahanPortal #IIB
#RegionalExpressNews #UIIC #InsuranceNews #MotorInsurance #LucknowNews #InsuranceRules #MobileValidation #DigitalIndia
रीजनल एक्सप्रेस न्यूज ( अब सच होगा आपके सामने )









