
माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, राज बिहारी वाजपेई बने जिलाध्यक्ष
- निर्विरोध निर्वाचन | राज बिहारी वाजपेई जिलाध्यक्ष | आलोक मिश्रा जिला मंत्री | शिक्षक विधायक उपस्थिति
कानपुर (पहचान तुम्हारी)। जी.एन.के. इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के सभागार में माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की जिला कार्यकारिणी का शैक्षिक वर्ष 2026-27 के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।

शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल की देखरेख में आयोजित बैठक में जनपदीय पदाधिकारियों और सदस्यों का सर्व सम्मति से चयन किया गया। चुनाव में राज बिहारी वाजपेई को जिलाध्यक्ष, आलोक मिश्रा को जिला मंत्री, विपिन कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, सुनील मिश्रा को संगठन मंत्री एवं मोतीलाल को आय-व्यय निरीक्षक निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही निवर्तमान जिलाध्यक्ष नारायण मिश्र को जिला संरक्षक तथा निवर्तमान जिला मंत्री मनोज ठाकुर को जिला संयोजक चुना गया।

संगठन के उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों को चयनित करने के लिए अधिकृत किया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश कटियार, पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य आर.पी. अवस्थी और प्रदेश मंत्री डॉ. सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

पहचान तुम्हारी ( राष्ट्रीयता एवं निष्पक्षता का प्रतीक )
डिजिटल मीडिया पार्टनर : रीजनल एक्सप्रेस न्यूज (अब सच होगा, आपके सामने)
#पहचानतुम्हारी #PehchanTumhari #रीजनलएक्सप्रेसन्यूज #RegionalExpressNews #अब_सच_होगा_आपके_सामने #माध्यमिकशिक्षकसंघ #शिक्षकसंघचंदेलगुट #जिलाकार्यकारिणी #राजबिहारीवाजपेई #जिलाध्यक्ष #आलोकमिश्रा #जिलामंत्री #निर्विरोधनिर्वाचन #शिक्षकविधायक #राजबहादुरसिंहचंदेल #कानपुर #कानपुरनगर #शिक्षकसमाचार #शिक्षकएकता #उत्तरप्रदेश #UPNews #KanpurNews #TeacherNews #UPTeacherNews









