♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वार्षिकोत्सव में आर एस एजुकेशन सेंटर ने किया छात्र छात्राओं को सम्मानित

Please Subscribe Our YouTube Channel 

कानपुर(रीजनल एक्स्प्रेस)। आर एस एजुकेशन सेंटर योगेंद्र विहार खाड़ेपुर नौबस्ता कानपुर में आज वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कानपुर यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रोफेसर एवं सुप्रिसिद्ध कवियत्री डॉ राधा शाक्या जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गयी। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। डॉ0 राधा शाक्या ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से बच्चों को अपने देश के प्रति जागरूक रहने व उन्नति करने की बात कही।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर दिनेश सिंह कुशवाहा जी, प्रबंधक श्रीमती संगीता सिंह कुशवाहा जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सिंह जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके भेंटकर किया।

कार्यक्रम में पीजी से 8th स्टैंडर्ड तक के बच्चों ने रंग बिरंगी व देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति देकर अभिभावकों को अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्णकान्त सविता, वैशाली द्वारा किया गया। प्रमुख रूप से रश्मि सिंह, स्नेहा, सुप्रिया कुशवाहा, ज्योति, शिवानी, वैशाली, गौरी, नेहा, मोनी, शिल्पा, रिया, अभिलाषा, सागर कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275