
डीआईजी की बहन के विवाह पर समाजसेवी राहुल अग्निहोत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
लखनऊ(रीजनल एक्स्प्रेस)। डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे की बहन के वैवाहिक कार्यक्रम में देश-प्रदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने पहुचकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

आपको बताते चले कानपुर देहात, आगरा, झांसी, औरैया, सोनभद्र, मुरादाबाद आदि जनपदों में पुलिस कप्तान के रूप में तैनाती के दौरान कानून का राज स्थापित करवा चुके, इन दिनों काशी की पवित्र धरती में एडिशनल पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात ईमानदार छवि के जनलोप्रिय डीआईजी वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अफसर सुभाष चंद्र दुबे की बहन के वैवाहिक कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित बी.बी.डी.बैडमिंटन एकेडमी से बहुत ही धूमधाम से सम्पन्न हुई।

इसी क्रम में प्रमुख युवा समाजसेवी राहुल अग्निहोत्री भी कार्यक्रम में पहुचकर डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे से शिष्टचार भेट की तथा बुके देकर बधाई व शुभकामनाएं दी। वही कार्यक्रम में मौजूद यूपी के मुखिया डीजीपी मुकुल गोयल तथा प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों व मंत्रियों एवं पत्रकारगणों के साथ प्रमुख युवा समाजसेवी राहुल अग्निहोत्री ने बहुत ही लम्बा समय बिताते हुये कुछ पुरानी यादें ताजा की, साथ ही अकबरपुर निवासी प्रमुख समाजसेवी प्रशांत ओमर, मऊ निवासी व्यपारी नेता ड़ॉ0 रिंकू कुमार आदि मौजूद रहे।








