
नो में मारी एंट्री तो जुर्माने की है फुल गारंटी….
- –सभी नो एंट्री प्वाइंटो पर सूचना बोर्ड किए गए दुरुस्त
- -नो एंट्री उलंघन पर जुर्माना और सीज करने की कारवाई सम्भव
- -सुबह आठ से रात 10 बजे तक प्रतिदिन रहेगी व्यवस्था
- -मध्यम छह पहिया से अधिक के वाहन पर लागू होंगे नियम
कानपुर(रीजनल एक्सप्रेस)। शहर में यातायात की चाल को सुधारने के लिए यातायात पुलिस का फोकस अब शहर के सभी नो एंट्री प्वाइंट पर हो गया है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा सभी प्वाइंट का सर्वे करके वहां पर नोएंट्री सूचना के नए बोर्ड लगाए गए हैं। अब इसके बाद जिसने नो में एंट्री मारी उस पर जुर्माने और कारवाई की फुल गारंटी है।
यह थी वजह:
शहर के नो एंट्री प्वाइंट दुरुस्त करने की सबसे बड़ी वजह और जरूरत इसलिए थी क्योंकि कई बार नो एंट्री में भारी वाहन घुसकर हादसे का कारण बनते थे और शहर के ट्रैफिक को भी बुरी तरह प्रभावित करके जाम के कारण बनते थे।
यह हैं शहर के नो एण्ट्री पॉइन्ट
बीमा चौराहा, रामादेवी चौराहा, नौबस्ता चौराहा, हरजेन्द्र नगर चौराहा, मन्धना चौराहा, अर्मापुर नहरिया, गंगागंज पनकी क्रॉसिंग, न्यू शिवली रोड़ नहर, यशकोठारी चौराहा, बर्रा वाईपास, नयापुल बाबूपुरवा, गंगाबैराज, भाटिया तिराहा, दादा नगर पारले जी फैक्ट्री, कारगिल पेट्रोल पम्प, श्यामनगर वाईपास, शताब्दी द्वार पनकी, नयागंगा पुल सर्किट हाउस, वृन्दावन लॉन।
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए ट्रैफिक को सुगम और व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है, वनवे और डायवर्जन के साथ ही हर नई यातायात व्यवस्था में शहर के सम्मानित नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा है। -(रवीना त्यागी, डीसीपी ट्रैफिक कानपुर)