
ख़ुशी दुबे गरीब ब्राम्हण इसलिए हुआ उत्पीड़न, विधायक बनी तो पीड़ितों की बनूँगी आवाज़ : नेहा तिवारी
कानपुर(रीजनल एक्स्प्रेस)। कल्याणपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिवारी के समर्थन में कई ब्राह्मण संगठन सामने आए। राष्ट्रीय समानता मोर्चा, अनारक्षित समाज पार्टी, भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा, मैं हूं ब्राम्हण जैसी पार्टियों और संगठनों ने नेहा तिवारी के समर्थन ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में शामिल नेताओं ने कहा कि बिकरु कांड में ब्राह्मण होने के चलते खुशी दुबे के साथ अन्याय किया गया। है। बेकसूर होने के बाद भी 2 साल से वह जेल में है। कांग्रेस पार्टी ने खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी को कल्याणपुर विधानसभा से टिकट दिया है। सभी ब्राह्मण संगठन व कुछ राजनीतिक दल नेहा तिवारी को तन मन धन से चुनाव लड़ाएंगे। ताकि खुशी दुबे के साथ हुए अन्याय का बदला सरकार से लिया जा सके। बता दें कि बिकरु कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को भी पुलिस ने मुजरिम बनाया है। जबकि चंद दिन पहले ही अमर और खुशी दुबे की शादी हुई थी। खुशी दुबे के साथ हुए अन्याय को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पार्टी ने खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। नेहा तिवारी के पक्ष में आज एक प्रेस वार्ता कर ब्राह्मण संगठनों वह कुछ राजनीतिक दलों में अपना समर्थन दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेश कुमार अग्निहोत्री, नरेश चन्द्र त्रिपाठी, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, बी पोद्दार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।









