
बीएनएसडी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र
हर्ष दीक्षित
कानपुर (पहचान तुम्हारी)। बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व ध्वजारोहण और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों के नृत्यों की मनमोहक सामूहिक प्रस्तुति दी। छात्र स्वास्तिक पाठक ने संस्कृत भाषा में स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं दृष्टिबाधित छात्र हिमांशु तिवारी ने ओजस्वी स्वरों में देशभक्ति गीतों का मिश्रण प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने एकल गीत, नृत्य नाटिका और विजय पिरामिड का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुधींद्र जैन और विशिष्ट अतिथि सहायक युवा कल्याण अधिकारी धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भवानी भीख तिवारी ने की तथा अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. ओ.पी. पाठक ने किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अर्चना सिंह द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पी.के. त्रिपाठी, टी.एल. श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा, अमित सिंह, सुनील मिश्रा, मणि शंकर तिवारी, मुख्य अनुशासक शरद कुमार सिंह, एनसीसी अफसर उमेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार और कार्यालय अधीक्षक स्वदेश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्काउट मास्टर राजीव शुक्ला, अजमेर सिंह, के.के. त्रिपाठी, राजेश निगम, शशांक शुक्ला, राजकुमार और उमेश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।
पहचान तुम्हारी ( राष्ट्रीयता एवं निष्पक्षता का प्रतीक )
डिजिटल मीडिया पार्टनर : रीजनल एक्सप्रेस न्यूज (अब सच होगा, आपके सामने)
#RegionalExpressNews #PehchanTumhari #KanpurNews #UPNews #HindiNews
#BNSDInterCollege #ChunniganjKanpur #Kanpur #IndependenceDay #SwatantrataDiwas #15August #CulturalProgram #PatrioticSongs #VijayPyramid #DeshBhakti #StudentTalent #JaiHind #VandeMataram #SchoolEvent









