♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विजय प्रताप सिंह की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह, सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं

Please Subscribe Our YouTube Channel 

 

  • चीफ मैनेजर अर्पित लूथरा ने विजय प्रताप सिंह की कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित सेवाओं की करी सराहना

कानपुर। (पहचान तुम्हारी)। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के कानपुर स्थित DO -1 शाखा कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक विजय प्रताप सिंह अपनी दीर्घकालीन और सराहनीय सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्त होने पर शाखा परिसर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड कानपुर की DO -1 शाखा के वरिष्ठ सहायक विजय प्रताप सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सहकर्मियों, अधिकारियों और अभिकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस विशेष अवसर पर शाखा के चीफ मैनेजर अर्पित लूथरा ने विजय प्रताप सिंह की कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल अनुकरणीय रहा है और उनकी कमी कार्यालय को हमेशा खलेगी। उन्होंने उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। समारोह को आगे बढ़ाते हुए पंकज सक्सेना ने भी उनके साथ बिताए दिनों को याद किया और कहा कि विजय प्रताप सिंह ने हमेशा एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाई है, उनका मिलनसार और सहयोगी स्वभाव हर कर्मचारी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। वहीं उपस्थित वरिष्ठ एजेंट किंशुक श्रीवास्तव ने अभिकर्ताओं की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फील्ड में काम करने वाले एजेंटों के कार्यों को सरल बनाने और उन्हें हमेशा सकारात्मक सहयोग देने में विजय प्रताप सिंह का योगदान अतुलनीय रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। विदाई के भावुक क्षणों के बीच उन्हें उपहार और स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए। इस अवसर पर शाखा के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और शुभचिंतक मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस विदाई समारोह में सभी सहकर्मियों ने एकत्रित होकर विदाई दी।

 

 

#पहचान #तुम्हारी ( राष्ट्रीयता एवं निष्पक्षता का प्रतीक )

डिजिटल मीडिया पार्टनर : #रीजनल #एक्सप्रेस #न्यूज (अब सच होगा, आपके सामने)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275