♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बड़ी खबर: कानपुर में ट्रैफिक और लू का कहर, DM ने बदला सभी स्कूलों का समय; देखें 81 प्रमुख स्कूलों की नई लिस्ट

Please Subscribe Our YouTube Channel 

बड़ी खबर: कानपुर के सभी स्कूलों का समय बदला; 81 प्रमुख स्कूलों के साथ अब जनपद के बाकी स्कूल भी दोपहर 12:30 बजे तक ही खुलेंगे, DM का सख्त आदेश जारी।

कानपुर (रीजनल एक्सप्रेस न्यूज): कानपुर नगर में आसमान से बरसती आग और भीषण लू (Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दो अलग-अलग महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए जनपद के  सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों की समय-सारणी में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर दिया है।

ट्रैफिक और लू से बचाव के लिए दोहरा सुरक्षा चक्र
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, यह निर्णय शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लू से बचाव के लिए दिए frगए निर्देशों के तहत लिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य बच्चों को दोपहर की भीषण गर्मी से बचाना और स्कूल छूटने के समय चौराहों पर होने वाले भारी जाम को नियंत्रित करना है।

प्रमुख 81 स्कूलों की नई समय-सारणी
शहर के व्यस्त चौराहों पर स्थित 81 प्रमुख विद्यालयों के लिए विशेष समय निर्धारित किया गया है, जो इस प्रकार है:
(1) एलन हाउस पनकी ICSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक संचालित, (2) श्री राम एजूकेशन सेन्टर पनकी CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (3) डा० वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर पनकी ICSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (4) मरियमपुर सीनियर सेकेण्डरी (प्री प्राइमरी) ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (5) कैण्डी फ्लाश स्कूल ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (6) सर परमपति सिधानिया स्कूल CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (7) सनातनधर्म एजूकेशन सेन्टर CBSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (8) सनातनधर्म बा०३०का० कौशलपुरी UP Board समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (9) सनातनधर्म पब्लिक स्कूल कौशलपुरी ICSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (10) डा० वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन शारदा नगर ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (11) महाराणा प्रताप एजूकेशन सेन्टर शारदा नगर CBSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (12) भागवन्ती एजूकेशन सेन्टर CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (13) मॉउन्ट कार्मल इण्टर कालेज UP Board समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (14) कैम्ब्रीज हाईस्कूल सिविल लाइन्स ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (15) सिडलिंग एकेडमी सिविल लाइन्स ICSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (16) हैडर्ड स्कूल ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (17) डा० वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स ICSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (18) यूनाइटेड पब्लिक स्कूल ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:30 PM तक, (19) हडसन गर्ल्स इ०का० ICSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (20) शीलिंग हाउस लाल इमली ICSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (21) डी०पी०एस० कल्याणपुर CBSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (22) चिन्टर्ल्स स्कूल कल्याणपुर ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (23) मन्टोरा स्कूल कल्याणपुर CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (24) गौरव इण्टरनेशल कल्याणपुर CBSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (25) गुरूनानक मॉडल स्कूल CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (26) के०डी०एम०ए० वर्ल्ड CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (27)ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (30) शीलिंग हाउस काकादेव Basic Board समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (31) बी०एस०एस० इ०का० UP Board समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (32) कुमारी उद्यान गर्ल्स इ०का० UP Board समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (33) फातिमा कॉन्वेंट स्कूल CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (34) सेन्ट फ्रान्सिस जेर्वियस इ०का० अशोक नगर UP Board समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (35) एलन हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन्स ICSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (36) एल०एन०के० वेन्डी पब्लिक स्कूल Basic Board समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (37) शीलिंग हाउस स्कूल खलासी लाइन्स ICSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (38) आशया सिद्दीका गर्ल्स इ०का० UP Board समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (39) एम०एम०अली इ०का० UP Board समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (40) टी०आई० हा०से०स्कूल UP Board समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (41) पी०पी०एन० इ०का० परेड UP Board समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (42) पी०पी०एन० बा० इ०का० परेड UP Board समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (43) यू०पी० किराना सेवा समिति ICSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (44) डा० वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर H-2 ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (45) डा० वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर N ब्लाक ICSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (46) मर्सी मेमो० किदवई नगर ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (47) मदर टरेसा किदवई नगर ICSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (48) किड्स दिल्ली पब्लिक स्कूल ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (49) दि चिन्ट्रर्ल्स स्कूल रतनलाल नगर ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (50) दूर इण्टरनेशन स्कूल रतनलाल नगर CBSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (51) रोड वर्ल्ड सीनियर सेकेण्डी स्कूल ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (52) स्टेपिंग स्टोन पब्लिक इ०का० UP Board समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (53) डा० राधा कृष्ण मेमो० स्कूल ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (54) हरमिलाप मिशन स्कूल ICSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (55) दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन रतनलाल नगर ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (56) रतन चन्द्र खत्री सर० वि० म० UP Board समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (57) एच०पी० शिक्षा निकेतन इ०का० UP Board समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (58) हरदत्त मेमोरियल इ०का० UP Board समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (59) इन्द्रधनुष एकेडमी हा०से०स्कूल UP Board समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (60) के०आर० एजूकेशन सेन्टर CBSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (61) डा० वीरेन्द्र स्वरूप स्कूल श्यामनगर CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (62) सुधर सिंह एकेडमी CBSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (63) आर्चीज एजूकेशन सेन्टर श्यामनगर CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (64) ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर स्कूल CBSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (65) जयपुरिया स्कूल ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (66) एयरफोर्स स्कूल CBSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (67) आर्मी स्कूल CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (68) मैथाडिस्ट हाईस्कूल ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (69) सेन्ट एलाइसेस हाईस्कूल ICSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (70) कान्यकुब्ज पब्लिक स्कूल CBSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (71) सेन्ट मैरीज कान्वेंट कैंट CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (72) डॉ० वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कैंट CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (73) आर०जी एकेडमी रामा देवी CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (74) हरजेन्दर नगर इ०का० UP Board समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (75) खालसा बा०३०का० हरजेन्दर नगर UP Board समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (76) एयरफोर्स स्कूल चकेरी CBSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (77) केन्द्रीय विद्यालय-1 CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (78) केन्द्रीय विद्यालय-2 CBSE बोर्ड समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (79) केन्द्रीय विद्यालय-3 CBSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक, (80) विद्या निकेतन इण्टर कालेज UP Board समय 07:00 AM से 12:00 PM तक, (81) सरस्वती विद्या निकेतन डिफेन्स कॉलोनी CBSE बोर्ड समय 07:30 AM से 12:30 PM तक।
जनपद के अन्य स्कूलों के लिए निर्देश
जिलाधिकारी ने अपने दूसरे आदेश में यह स्पष्ट किया है कि उपर्युक्त 81 विद्यालयों को छोड़कर जनपद के शेष समस्त प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालय (सरकारी, निजी व सहायता प्राप्त) अब सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित होंगे। यह आदेश उन सभी स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा जो पूर्व की 81 स्कूलों वाली सूची में शामिल नहीं थे।
प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

 

#RegionalExpressNews #KanpurNews #KanpurSchools #SchoolTimingChange #DMCouncilOrder #KanpurEducation #BreakingNewsKanpur #HeatwaveAlert #UPTrafficUpdate #KanpurCity #UPNews #SchoolNews #SummerVacation2026 #HeatwaveProtection #KidsSafety #KanpurUpdates #रीजनल_एक्सप्रेस_न्यूज #कानपुर_समाचार #स्कूल_टाइमिंग #जिलाधिकारी_कानपुर #AbSachHogaApneSamne #KanpurKiKhabar #RegionalNews #SachaSamachar #KanpurSchoolUpdate

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275