
पनकी मंदिर: हनुमान जयन्ती पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, जानें डायवर्जन प्लान
कानपुर( रीजनल एक्सप्रेस)। हनुमान जयन्ती के पावन अवसर पर पनकी मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 02 अप्रैल 2026 को प्रातः 06:00 बजे से लागू हो जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई मार्गों को सामान्य यातायात के लिए बंद किया गया है और पार्किंग के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
श्रद्धालुओं के लिए रूट गाइड:
- कानपुर देहात से आने वाले: भौंती चौराहा होकर पनकी पड़ाव गंगागंज क्रॉसिंग से बाएं मुड़कर मंदिर पहुंचेंगे। वाहन पार्किंग स्टेशन रोड तिराहा से पूर्व गंगागंज मार्ग पर होगी।
- हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव से आने वाले: नौबस्ता, विजय नगर होकर भाटिया तिराहे से दाहिने मुड़कर मंदिर पहुंचेंगे। पार्किंग एमआईजी (MIG) तिराहे के अंदर और पनकी थाना मार्ग पर होगी।
- कन्नौज व फर्रुखाबाद से आने वाले: कल्याणपुर, आवास विकास नहर पनकी होकर सब्जीमंडी तिराहा स्थित रामलीला मैदान में वाहन खड़े कर सकेंगे।
- शताब्दी नगर की ओर से आने वाले: नारायणा कॉलेज चौराहे से शताब्दी नगर रोड तिराहे तक सड़क किनारे वाहन पार्क कर सकेंगे।
प्रमुख डायवर्जन स्थल:
- कल्याणपुर से पनकी मंदिर की ओर जाने वाला यातायात आवास विकास नहर से अरमापुर नहर तिराहा या MIG तिराहा होकर जाएगा।
- पनकी रोड चौकी से भारी/मध्यम वाहन पनकी नहर की ओर नहीं जा सकेंगे, इन्हें डबल पुलिया विजय नगर की ओर भेजा जाएगा।
- भाटिया तिराहा, कालपी रोड और पनकी पड़ाव गंगागंज क्रॉसिंग से भी पनकी मंदिर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
- नारायणा कॉलेज चौराहे से शताब्दी द्वार की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग की व्यवस्था:
श्रद्धालुओं के लिए रामलीला मैदान, सब्जीमंडी रोड, पनकी थाना मार्ग, कमल मेमोरियल स्कूल गली, और कछुआ तालाब रोड (पुलिस पार्किंग) सहित 10 प्रमुख स्थान चिन्हित किए गए हैं।
विशेष नोट: पनकी क्षेत्र में चलने वाले सभी भारी और मध्यम वाहनों के पूर्व में जारी पास 02.04.2026 को निरस्त रहेंगे। किसी भी असुविधा के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9305104340 या हेल्पलाइन 9305104387 पर संपर्क करें।
हनुमान जयन्ती पर पनकी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं? जाम से बचने के लिए पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन और पार्किंग मैप को जरूर देख लें। 2 अप्रैल सुबह 6 बजे से लागू होंगे नए नियम।
#PankiMandir #HanumanJayanti2026 #KanpurTraffic #TrafficAlert #RouteDiversion #KanpurNews #PankiDham #RegionalExpressNews #UPPolice #KanpurPolice #KanpurCity #Panki #हनुमान_जयंती #कानपुर #यातायात_निर्देश #PankiTemple #KanpurUpdates #TrafficUpdate #BreakingNewsKanpur
#RegionalExpress #AbSachHogaApneSamne #रीजनल_एक्सप्रेस_न्यूज #NewsUpdate
रीजनल एक्सप्रेस न्यूज ( अब सच होगा आपके सामने )









