♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बिल्हौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साल भर से फरार पॉक्सो एक्ट का बाल अपचारी गिरफ्तार

Please Subscribe Our YouTube Channel 
  • साल 2025 से फरार चल रहा पॉक्सो एक्ट का आरोपी बाल अपचारी बिल्हौर पुलिस की गिरफ्त में, भेजा गया सुधार गृह।

कानपुर नगर( रीजनल एक्सप्रेस)। पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिल्हौर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वर्ष 2025 से लगातार फरार चल रहे एक बाल अपचारी को शनिवार, 14 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1:20 बजे गौरी पुल अंडरपास के पास से अपनी कस्टडी में ले लिया।

उक्त बाल अपचारी के विरुद्ध थाना बिल्हौर में मु0अ0सं0 144/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 107, 74, 351(3) और 7/8 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे 14 दिनों के लिए बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, मोहित यादव, अक्षय कुमार और मुख्य आरक्षी पुष्पेन्द्र सिंह शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275