♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत सेंगर की सराहनीय पहल, वापस मिला खोया मोबाइल

Please Subscribe Our YouTube Channel 

प्रतापगढ़। चिलबिला पुलिस चौकी क्षेत्र में ईमानदारी और पुलिस की तत्परता का एक सुखद उदाहरण देखने को मिला है। जहाँ एक तरफ ई-रिक्शा चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की, वहीं चौकी प्रभारी लक्ष्मी कांत सेंगर की पारदर्शी कार्यशैली ने आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत कर दिया है।
घटना के अनुसार, अश्वनी सोनी का कीमती मोबाइल फोन कहीं गिर गया था। काफी तलाश के बाद जब उस नंबर पर संपर्क किया गया, तो ई-रिक्शा चालक दिनेश कुमार यादव ने फोन उठाया और ईमानदारी से बताया कि फोन उनके पास सुरक्षित है।
मामला संज्ञान में आते ही चिलबिला चौकी प्रभारी लक्ष्मी कांत सेंगर ने तुरंत कार्यवाही की। उन्होंने ई-रिक्शा चालक और मोबाइल मालिक दोनों को चौकी पर बुलाया। चौकी प्रभारी ने पूरी पारदर्शिता बरतते हुए सबसे पहले अश्वनी सोनी के दस्तावेजों की गहनता से जाँच की।
इसके बाद, चौकी प्रभारी श्री सेंगर और उनके सहयोगी पुलिसकर्मी मान सिंह व प्रशांत की मौजूदगी में, कागजी सत्यापन पूरा कर मोबाइल उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया।

चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत सेंगर

चौकी प्रभारी लक्ष्मी कांत सेंगर द्वारा की गई इस त्वरित और पारदर्शी कार्यवाही की स्थानीय लोगों ने खूब प्रशंसा की है। इस घटना ने साबित किया है कि पुलिस प्रशासन न केवल सुरक्षा के लिए है, बल्कि जन-सहयोग और ईमानदारी को बढ़ावा देने में भी हमेशा अग्रणी है।

 

By : Avnish Shrivtastav

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275