♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इफको टोकियो: कानपुर में ‘रिटेल हेल्थ कैंपेन’ का भव्य आगाज

Please Subscribe Our YouTube Channel 

कानपुर(रीजनल एक्सप्रेस)। बीमा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस ने आज काकादेव स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में नए सेल्स कैंपेन “Goa Vibes or Kerala Delights” का शानदार शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काकादेव ब्रांच के चीफ ब्रांच मैनेजर पंकज अवस्थी ने की।

“सामूहिक प्रयास ही बड़ी सफलताओं का आधार बनते हैं,

आइए मिलकर इस नए अभियान को एक मिसाल बनाएं।”

मुख्य अतिथि और टीम की उपस्थिति में चीफ ब्रांच मैनेजर पंकज अवस्थी, एजेंसी मार्केटिंग मैनेजर आदर्श प्रताप सिंह और वरिष्ठ सेल्स टीम ने संयुक्त रूप से केक काटकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर वरिष्ठ एजेंट शरद शर्मा ने पूरी टीम में जोश भरते हुए कहा, “यह अभियान हमारी मेहनत को नई पहचान देने का है, चलिए मिलकर गोवा और केरल की जीत पक्की करते हैं।”

कैंपेन एक नजर में

यह विशेष ‘फ्रेश रिटेल हेल्थ कैंपेन’ 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसके अंतर्गत:

पात्रता: FHP, IHP और EHP हेल्थ पॉलिसी की बिक्री पर।

रिवॉर्ड: लक्ष्य प्राप्त करने वाले विजेताओं को 02 रात और 03 दिन के लिए गोवा या केरल की यात्रा का मौका मिलेगा।

चीफ ब्रांच मैनेजर पंकज अवस्थी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह कैंपेन न केवल व्यापार को गति देगा, बल्कि हमारे जांबाज साथियों के सपनों को भी पूरा करेगा। लॉन्चिंग के दौरान पूरी टीम बेहद उत्साहित नजर आई। समारोह में प्रमुख रूप से पंकज अवस्थी (चीफ ब्रांच मैनेजर), आदर्श प्रताप सिंह (एजेंसी मार्केटिंग मैनेजर), शरद शर्मा, नितिन सिंह, वेदांत दीक्षित, सचिन सिंह, शशांक सिंह एवं नौशाद आलम सेल्स टीम सहित एजेंट गणमान्य आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275