♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के कृष्णा शर्मा बने प्रदेश संगठन मंत्री

Please Subscribe Our YouTube Channel 

लखनऊ(रीजनल एक्सप्रेस)। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के केंद्रीय कार्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय व प्रदेश कमेटी की मासिक बैठक में कृष्णा शर्मा को उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री का पदभार सौंपा गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद् विगत कई वर्षों से निरंतर सक्रिय रूप से पत्रकार हितों के लिए कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में कई पीड़ित पत्रकार बंधुओं को न्याय दिलाया जाता रहा है साथ ही संगठन में अनुशासन व नवीन पत्रकारों को विशेष रूप से समाज की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने हेतु बैठकों का आयोजन निरंतर किया जाता रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि प्रदेश में संगठन के विस्तार व पत्रकारों की समस्याओं को देखते हुए एक कुशल व अनुभवी व्यक्ति को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी प्रदान की जाए। इसी विषय पर केंद्रीय कार्यालय में विशेष बैठक के आयोजन उपरांत यह फैसला लिया गया। उन्होंने ने बताया कि कृष्णा शर्मा द्वारा समाज में किए गए कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय वे निरंतर समाज में पीड़ितों की सहायता हेतु तत्पर रहे है इन्ही कुछ कारणों को देखते हुए मुझे अत्यन्त हर्ष की वे प्रदेश के एक अहम पद में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संपूर्ण संगठन की ओर से अग्रिम शुभकामनाएं। कार्यक्रम में सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने कृष्णा शर्मा को पुष्पमाला पहनाकर प्रदेश संगठन मंत्री पद हेतु उनका स्वागत व शुभकामनाएं दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275