
मिशन शक्ति : महिलाओं एवं बच्चियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
कानपुर पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति अभियान
महिलाओं एवं बच्चियों को नारी सुरक्षा, सम्मान व नारी स्वालंबन के प्रति किया जागरुक
कानपुर(रीजनल एक्सप्रेस)। कानपुर पुलिस ने शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में मिशन शक्ति अभियान चलाया। रविवार को आयोजित अभियान में महिलाओं और बच्चियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। एसीपी कैंट थाना प्रभारी कैंट ने नवरात्रि के पहले दिन कानपुर कैंट की चौकी गंगा घाट अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान चलाया। वही एसीपी कलेक्टर गंज निशांक शर्मा ने भी मिशन शक्ति अभियान अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाया।
इस अभियान में मुख्य रूप से महिलाओं और बच्चियों को सरकार के द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई और साथ ही उन्हें कैसे और सशक्त बनाया जाए इसके लिए जागरूक किया गया वही इस अभियान के अंतर्गत नन्हे कलाकारों ने भी अभिनय कर महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से समझाया।
रिपोर्ट : राहुल तिवारी