
ऑल मीडिया प्रेस क्लब प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न
संगठन के विस्तार हेतू अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा
कानपुर (रीजनल एक्सप्रेस)। ऑल मीडिया प्रेस क्लब की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन के विस्तार हेतू अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।
रविवार को मालवीय बिहार स्थित ऑल मीडिया प्रेस क्लब के प्रधान कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन के विस्तार हेतु चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन गॏड़ ने संगठन में और पत्रकार साथियों को जोड़ने के लिए कहा तो वही प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शर्मा ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से पत्रकार साथियों को जोड़ने की रणनीति पर बातचीत हुई और कहा पत्रकार हितो के लिए हमारा संगठन ऑल मीडिया प्रेस क्लब 24 घंटे सप्ताह के सातों दिन कार्य रहा है और करता रहेगा।
बैठक में मुख्य रूप से अजय श्रीवास्तव, पवन गॏड़, वीरेंद्र त्रिपाठी, शरद शर्मा, हर्ष दीक्षित, अभिषेक चौधरी, कृष्ण शर्मा, विजय कुशवाहा, शिव किशोर शुक्ला आदि पत्रकार साथीगण मौजूद रहे।