
प्रेस क्लब ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
कानपुर(रीजनल एक्सप्रेस)। इस साल भारत 15 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। आजादी के 76 साल पूरे हो गए हैं।
इस राष्ट्रीय त्योहार को ऑल मीडिया प्रेस क्लब और कानपुर देहात प्रेस क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों ने बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उन्नाव के लोकपाल एडवोकेट अतुल निगम, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश सिंह कुशवाहा, वार्ड 70 के पार्षद संतोष साहू मौजूद रहे।
संगठन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव, महामंत्री एडवोकेट योगेंद्र अग्निहोत्री, एडवोकेट शारदा उपाध्यक्ष, एडवोकेट पीके पांडेय, प्रदेश पदाधिकारी विजय कुशवाहा, वत्सल वर्मा, अभिषेक चौधरी, कृष्णा शर्मा, शरद शर्मा, संजय शर्मा, हर्ष दीक्षित, नरेंद्र सविता, विनय मिश्रा, अजय सोनकर, कृष्णा सिंह, अर्पित, रंजीत, उमेश शर्मा, आशीष त्रिपाठी, बीपी साहू आदि लोग उपस्थित रहे।