♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आलू मंडी के अध्यक्ष बने पंकज कुशवाहा

Please Subscribe Our YouTube Channel 

कानपुर(रीजनल एक्सप्रेस)। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आलू मंडी चकरपुर समिति का चुनाव पहली सम्पन्न हुआ। जिसमें आलू मंडी चकरपुर के व्यापारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शनिवार को चुनाव अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर कराये गये। आलू मंडी चकरपुर समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पंकज कुशवाहा ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी नंद किशोर कनौजिया को 137 वोटों से हरा दिया।

आलू मंडी चकरपुर के चुनाव में कुल 545 वोट थे। जिसमे कुल 533 वोट पड़े। जिसमें अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी पंकज कुशवाहा को 335 वोट मिले। महामंत्री पद मुरली जी एवं कोषाध्यक्ष पद पर विपुल गुप्ता ने जीत हासिल की।

अध्यक्ष पद पर जीते पंकज कुशवाहा ने बताया कि मंडी परिसर में पानी, बिजली, सफाई, शौचालय एवं जलभराव की समस्याओं का निराकरण करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मंडी परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था की जाएगी। माल की आवक, खरीददार बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। दुकानों की मरम्मत और रंगरोगन का कार्य भी समिति के द्वारा कराया जाएगा। मंडी परिसर में बृक्षारोपण कार्यक्रम आलू मंडी चकरपुर समिति के द्वारा प्रमुखता से कराया जाएगा। आढ़ती भाइयों की सभी तरह की समस्याओं और पार्किंग की व्यवस्था भी प्राथमिकता से किया जाएगा।जितेंद्र शाक्य, सुभाष दुबे, राज कुशवाहा, गोपालजी, लालू, संजय, राजीव द्विवेदी, पूतु शाक्य आदि व्यापारियों ने पंकज कुशवाहा की अध्यक्ष पद पर जीत की शुभकामनाएं दी। व्यापारियों ने फूल मालाओं से पंकज कुशवाहा का स्वागत किया। मिठाई खिलाकर व्यापारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

 

 

खबरों एवं विज्ञापन के लिए:- 7408699699

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275