
ऑल मीडिया प्रेस क्लब के मयंक श्रीवास्तव अध्यक्ष व अशोक गुप्ता बने महामंत्री
अध्यक्ष को 391 व महामंत्री को मिले 339 वोट
कानपुर(रीजनल एक्सप्रेस)। ऑल मीडिया प्रेस क्लब कानपुर नगर इकाई के चुनाव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। रविवार को हुई मतगणना में 391 वोट पाकर मयंक श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। वही दूसरे स्थान पर वत्सल वर्मा रहे। 
उपाध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की जिसमें सुशील पाल को 231 वोट, अभिषेक चौधरी को 161 वोट, हरिनाम सिंह ने तीसरे और सागर कुशवाहा चौथे स्थान पर रहे। 
महामंत्री पद पर अशोक गुप्ता ने 339 वोट पाकर जीत हासिल की वही 71 वोट पाकर अमित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। मंत्री पद पर 4 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। जिनमें अर्चना को 244 वोट, मोहित शर्मा को 85 वोट, सत्येंद्र कुशवाहा को 53 वोट, रोहित शर्मा को 25 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सागर साहू ने 241 वोट पाकर जीत हासिल की। वही अनुराग राजपूत 161 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। 
कार्यकारिणी सदस्य पद पर 8 लोगो ने जीत हासिल की। जिनमें राकेश शर्मा ने 151 वोट पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहे ब्रजेश सिंह को 69 वोट, रिचा कुशवाहा को 62 वोट, अजय द्विवेदी को 59 वोट, अर्पित कुमार को 29 वोट, सुनील कुमार गुप्ता 22 वोट, अजय सोनकर 11 वोट और मोहित गुप्ता ने आठवें स्थान पर जीत हासिल की।
ख़बरों एवं विज्ञापनों के लिए:- 7408699699 संपर्क करे।
#regionalexpressnews,








