♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति एवं अर्तिका सेवा संस्थान ने किया पौधरोपण

Please Subscribe Our YouTube Channel 

कानपुर(रीजनल एक्स्प्रेस)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति एवं अर्तिका सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया गया।

इस मौके पर आशा की किरण संस्था के संस्थापक रितिका गुप्ता ने बताया कि विगत पिछले कुछ वर्षों से गर्मी का प्रकोप बढ़ चुका है आम जनमानस भीषण गर्मी के चलते त्राहि-त्राहि कर रहा है, वृक्षों की अनदेखी से प्रकृति अपना असर दिखा रही है अब समय आ गया है जब हमें धरती मां का श्रृंगार करना है पार्को में पौधरोपण करते हुए रितिका गुप्ता ने अपील करते हुए कहां की अपने जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 2 पौधे अवश्य लगाने चाहिए। पौधे लगाएंगे प्रकृति बचायेंगे वहीं दूसरी ओर अर्तिका सेवा संस्थान की अध्यक्षा एकता केसरवानी ने बताया कि पौधरोपण की इस मुहिम को अब हर आम जनमानस को अपने हाथों में लेना होगा, तब कहीं जाकर पर्यावरण समान हो सकेगा। विगत वर्ष में जिस तरह आक्सीजन की कमी आम जनमानस को हुई थी, वह कहीं ना कहीं हम सभी की गलती का भी एक नतीजा था ऑक्सीजन की कमी आने वाली पीढ़ियों को ना हो इसके लिए हम सभी को संकल्पित होकर पौधरोपण करना होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से रीतिका गुप्ता, नेहा कटियार, एकता केशरवानी, बिंदु गोयल, चंद्र लता मिश्रा, इला बाजपेई, शिव देवी अग्रहरी, विनीता गुप्ता अंशिका गुप्ता, इकबाल कौर विशु रक्सेल, विजय गुप्ता, मनोज कुमार शुक्ला महाकाल, विकाश गुप्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275