
उन्नति सेवा संस्थान एवं युवा मोर्चा ने किया प्याऊ शाला का उद्धघाटन
कानपुर (रीजनल एक्स्प्रेस)। उन्नति सेवा संस्थान एवं युवा मोर्चा द्वारा सुसज्जित प्याऊ शाला बनाई गई।
बुधवार को उन्नति सेवा संस्थान ने भीसड़ गर्मी को देखते हुए प्यासे राहगीरों को गर्मी से राहत के लिए राम कृष्ण नगर स्थित एक प्याऊ शाला का साज सज्जा के साथ उद्धघाटन किया एवं साथ में शरबत वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र मैथानी (विधायक), स्वप्निल वरुण (जिला पंचायत अध्यक्ष) अरुण पाठक ( MLC) गुरविंदर सिंह छाबड़ा (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री), सुरेश अवस्थी( पूर्व प्रत्याशी), सुनील साहू (क्षेत्रीय अध्यक्ष), शिवबीर भदौरिया भाजयुमो निष्ठा कटियार आदि सभी सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं मंत्री मीनाक्षी गुप्ता और शिवांग मिश्रा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा ने कहा “यदि हम सब मिलकर ऐसे धर्मार्थ कार्य करते रहे और हर कार्य को सुंदरता के साथ करे जिससे कि समाज में और भी लोग ऐसे कार्यों के लिए अग्रसर रहे। कार्यक्रम में मनीष गुप्ता, मोनिका वैश्य, प्रणवीर, सत्यम आदि उपस्थित रहे।








