♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पीड़िता बेबी यादव ने ऑपरेशन विजय से न्याय के लिए लगाई गुहार

Please Subscribe Our YouTube Channel 
  • दबंगों की शिकार बेबी की गुहार पर ऑपरेशन विजय प्रमुख नें न्याय दिलाने हेतु उठाया सख्त कदम
  • बेबी की गुहार पर ऑपरेशन विजय प्रमुख ने झूठी रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल पर कार्रवाई हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को लिखे पत्र
  • दबंगों की शिकार सब जगह से निराश बेबी यादव ने कहा ऑपरेशन विजय ही दिला सकता है मुझे न्याय

कानपुर (रीजनल एक्स्प्रेस)। देश व समाज से सभी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने के साथ-साथ समाज हितार्थ ऐतिहासिक बदलाव के लिए 2011 से संघर्षरत एवं अब तक हजारों पीड़ितों एवं न्याय से वंचितों को निशुल्क न्याय दिला चुके “ऑपरेशन-विजय” बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह (आई.पी.) से कानपुर नगर के ग्राम- चिल्ली, थाना- घाटमपुर की निवासी बेवी यादव ने अपनी मां सावित्री एवं परिजनों के साथ न्याय की गुहार लगाई जिस पर ऑपरेशन विजय प्रमुख ने सख्त कदम उठाते हुए, कानपुर नगर जिलाधिकारी सहित कई संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पत्र लिककर पीड़िता परिवार को न्याय दिलाने हेतु कार्रवाई की है।

मीडिया को जानकारी देते हुए, ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह (आई.पी.) ने कहा कि कानपुर नगर की बेबी यादव अपनी मां सावित्री एवं परिजनों के साथ कार्यालय में आकर जो सहायता हेतु प्रार्थना पत्र दिया है, उसमें उन्होंने लिखा है, कि हमारे क्षेत्रीय लेखपाल ने हमारे पचासों वर्षों से काबिज जमीन जिसका माननीय न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है, उसकी जानकारी नजरअंदाज करते हुए, गांव के दबंगों से मिलकर झूठी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को भेज हमारा मुख्य दरवाजा बंद कराने का आदेश करवा दिया, जिसके लिए जब हमने व हमारी मां ने विरोध किया, तो गांव के रामपाल यादव पुत्र जगमोहन, रिंकू यादव पुत्र शिवनाथ, विश्वनाथ यादव पुत्र वासुदेव आदि दबंगों ने हमारे साथ गाली गलौज, मारपीट व गांव से बाहर निकाल देने की धमकी दी। जिस पर जब हम थाना- घाटमपुर एवं उप जिलाधिकारी घाटमपुर के पास गए तो इन्होंने हमारी एक ना सुनी।

पीड़ित परिवार की गुहार पर ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह आईपी के निर्देश एवं सुझाव के तहत ऑपरेशन विजय की राष्ट्रीय महासचिव एवं हाईकोर्ट की एडवोकेट प्रियंका यादव नें कानपुर नगर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा सहित पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर एवं संबंधित पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर पीड़ित को न्याय दिलाने एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई करवाने हेतु कहा है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग नें पीड़ित एवं न्याय से वंचित परिवारों की आये दिन बढ़ती संख्या यह दर्शाती है, कि देश का वर्तमान समाज हितार्थ बना ढांचा वर्तमान समय में भ्रष्ट व निष्क्रिय हो चुका है, जिसे समाज हितार्थ बदलाव लाने की सख्त आवश्यकता है, जिस पर ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके भविष्य में समाज हितार्थ मजबूत परिणाम दिखेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275