
इको प्लस स्टील एवं डिस्ट्रीब्यूटर आशीष गुप्ता ने किया मिस्त्री व ठेकेदारों का सम्मान
Please Subscribe Our YouTube Channel
गोंडा/ बभनान (रीजनल एक्स्प्रेस)। इको प्लस स्टील एवं डिस्ट्रीब्यूटर मेसर्स : आशीष गुप्ता के संयुक्त तत्वावधान में मिस्री और ठेकेदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में डिस्ट्रीब्यूटर आशीष गुप्ता एवं प्रमुख डीलर्स मेसर्स सिंह इंटरप्राइजेज विमल सिंह द्वारा व्यापारिक जानकारी भी साझा की गई, जिसमे लगभग 100 से ऊपर लोगों सम्मलित हुए।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कंपनी के वाईस प्रेजिडेंट सागर प्रताप सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए लोगों को व्यापार से जुड़ी अमूल्य चीज़ों से अवगत कराया और कंपनी को ऊंचाईओं तक ले जाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीनियर एरिया मैनेजर मोहित सिंह एवं मार्केटिंग अभिषेक तिवारी व वैभव श्रीवास्तव राजन कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।