
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री गगन अग्रवाल का कानपुर के व्यापरियों ने किया सम्मान
Please Subscribe Our YouTube Channel
कानपुर (रीजनल एक्स्प्रेस)। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में राष्ट्रीय मंत्री एवं बिहार के प्रभारी गगन अग्रवाल को बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी मार्बल मार्केट, कानपुर मार्बल व्यापारी सेवा समिति के यशस्वी अध्यक्ष के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में शहर के मार्वल व्यापरियों ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री गगन अग्रवाल अंग वस्त्र एवं फूल की माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन कुमार गौड़ (अध्यक्ष), अंकित अग्रवाल भाजपा नेता, प्रखर शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आलोक गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, दीपक गुप्ता महामंत्री, राघव त्रिवेदी वरिष्ठ संगठन मंत्री, सौरभ कनौजिया, रजा खान व प्रखर गुप्ता आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।