♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

किदवई नगर विधान सभा आप प्रत्याशी विवेक दिवेदी का किसी और ने डाला वोट

Please Subscribe Our YouTube Channel 

कानपुर (रीजनल एक्स्प्रेस)। कानपुर में रविवार दोपहर सिविल लाइंस में हडसन स्कूल पोलिंग बूथ पर हिजाब उतारने को लेकर बवाल हुआ।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वोट डालने गई तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनसे नकाब हटाने को कहा। उन्होंने चेहरे से नकाब हटाया तो उनसे बुर्का हटाने के लिए भी कहा। इसके बाद महिलाएं भड़क गईं। वह बिना वोट डाले ही वहां से चली आई। हंगामा होने के चलते पुलिस मौके पर पहुंचीं। वहीं रावतपुर स्थित रामलला स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

उधर, महाराजपुर में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की जरौली स्थित मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गई। आरोप है कि भाजपा उम्मीदवार अपने कई समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। कानपुर की 10 सीटों पर दोपहर 5 बजे तक 53.42 परसेंट वोटिंग हुई है।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से की शिकायत: किदवई नगर विधान सभा से आम आदमी पार्टी(आप) के प्रत्याशी विवेक दिवेदी जब अपना वोट डालने पहुंचे। तब उन्हें पता चला कि उनका वोट किसी और ने डाल दिया है। इस पर उन्होंने चुनाव आयोग के अफसरों के पास शिकायत दर्ज कराई है।

इरफान सोलंकी के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी: इरफान सोलंकी मतदान के लिए अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचे। उन्हें देखते ही स्वरूप पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

बीजेपी के प्रत्याशी महेश त्रिवेदी और कांग्रेस के प्रत्याशी अजय कपूर नजरबंद : किदवई नगर विधानसभा में तनाव को देखते हुए बीजेपी के प्रत्याशी महेश त्रिवेदी और कांग्रेस के प्रत्याशी अजय कपूर को पुलिस ने फिलहाल नजर बंद कर दिया गया है। दोनों प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा में उनके कार्यालय पहुंचा दिया गया है। उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए:

रावतपुर स्थित रामलला स्कूल में वोटिंग के दौरान सपा प्रत्याशी सम्राट विकास बूथ के अंदर घुसे। जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। भाजपा नेता सुरेन्द्र मैथानी जिंदाबाद और जय श्री राम के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हुई।

कई जगह ईवीएम खराब: बिठूर और महाराजपुर विधानसभा में ईवीएम खराब हो गई। महाराजपुर में जेके कॉलोनी बूथ पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर भाजपा नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समर्थकों को शांत कराया।

भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने की हाथापाई: कानपुर की हॉट सीट आर्य नगर में भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने कोपरगंज स्थित पोलिंग सेंटर पर हंगामा किया। आरोप है कि सुरेश अवस्थी ने पोलिंग सेंटर में घुसते ही पूर्व पार्षद सुशील तिवारी और सुधीर मिश्रा को गाली दी। उसके बाद उनसे और उनके समर्थकों के साथ हाथापाई की। आरोप है कि पार्षद सुशील तिवारी और सुधीर मिश्रा उनके विरोधी के पक्ष में वोट डलवा रहे थे। इसको लेकर उनके बीच कहासुनी हुई।

जूही में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प: जूही लाल कॉलोनी में मतदान केंद्र के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। झड़प के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पंडित शिव नारायण विद्यालय किदवई नगर पोलिंग बूथ हंगामे की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची थी। में आरोप है कि पोलिंग बूथ के अंदर कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर के पक्ष में वोट डालने की अपील की जा रही थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उसके बाद हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई। इसके चलते एक भाजपा कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया।

जरौली में सतीश महना सुरक्षा कर्मियों से भिड़े: महाराजपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सतीश महाना की जरौली स्थित मतदान केंद्र पर दोपहर में सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गई। आरोप है कि भाजपा उम्मीदवार अपने कई समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद डीएम और सीपी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और मामले को शांत कराया।

मेयर प्रमिला पांडेय पर एफआईआर

मेयर प्रमिला पांडेय और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नवाब सिंह के खिलाफ मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रमिला पांडेय सुबह में हडसन बूथ पर मतदान करने पहुंची।

उन्होंने हाथ पर कमल का निशान वाली मेंहदी बनवाई थी। भाजपा को वोट देते हुए फोटो शेयर की। साथ ही सुरक्षाकर्मियों से मतदान करते हुए वीडियो भी बनवाया। EVM की फोटो खींचना निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन हैं।

मेहर प्रमिला पांडे ने मतदान के दौरान खिंचवाई फोटो
मेहर प्रमिला पांडे ने मतदान के दौरान खिंचवाई फोटो

इस मामले में निर्वाचन आयोग से मेयर की शिकायत की गई है। निर्वाचन आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा को कार्रवाई के आदेश दिए DM ने गोपनीयता भंग करने के मामले एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी।

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष पर एफआईआर

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नवाब सिंह ने आर्यनगर विधानसभा में अपना वोट डाला। उन्होंने मतदान के दौरान फोटो खिंचाई। वीडियो बनवाया। उसके बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। डीएम ने मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में उनके विरुद्ध FIR दर्ज करने का आदेश जारी कर दिए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275