♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विवेश यादव आप प्रत्याशी अकबरपुर रनिया विधानसभा के नामांकन में ऑपरेशन विजय प्रमुख सहित दर्जनों हस्तियां हुई शामिल

Please Subscribe Our YouTube Channel 
  • विवेश यादव आप प्रत्याशी अकबरपुर रनिया विधानसभा ने किया नामांकन समर्थन में पहुंचे हजारों लोग
  • नामांकन के समय विवेश यादव आप प्रत्याशी का हुआ भव्य स्वागत, लोगों ने विजय श्री के नारे लगा पहनाई फूल मालाए
  • नामांकन कर विवेश यादव आप प्रत्याशी 206 पहुंचे पवन तनय आश्रम गुरुजी ने जीत का दिया आशीर्वाद
  • विवेश यादव के साथ उनकी पत्नी अनीता यादव ने भी 206 अकबरपुर रनिया विधानसभा से किया नामांकन

कानपुर/देहात (रीजनल एक्स्प्रेस)। आम आदमी पार्टी के अकबरपुर रनिया विधानसभा से विधायक प्रत्याशी विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट ने अपना व अपनी पार्टी के सह प्रत्याशी अपनी पत्नी अनीता यादव का नामांकन जिलाधिकारी कानपुर देहात कार्यालय में करवाया। जहां उनके नामांकन में उनके पिता एवं ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह (आई.पी.), आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधायक एवं चुनाव पर्यवेक्षक नितिन त्यागी सहित दर्जनों बड़ी हस्तियां के अलावा हजारों संख्या में समर्थक कानपुर देहात माती मुख्यालय पहुंचे।

नामांकन करने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय से बाहर आते ही विवेश यादव आप विधायक प्रत्याशी को विधानसभा की आम जनता ने फूलों की माला पहनाकर उनके व उनकी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

अकबरपुर रनिया विधानसभा की आम जनता से मिल रहे भारी समर्थन से उत्साहित एवं नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने जिलाधिकारी कार्यालय कानपुर देहात पहुंचे अपने समर्थकों व उपस्थित मीडिया को उपरोक्त जानकारी देते हुए, उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अकबरपुर रनिया विधानसभा की आम जनता किसी भी राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशियों से संतुष्ट नहीं है। जिसके परिणाम स्वरूप हमारे द्वारा पिछले एक साल में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर भारी संख्या में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष की राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हमारे साथ जुड़कर अकबरपुर रनिया विधानसभा की सीट आम आदमी पार्टी को देने का पूरी तरह मन बना चुके हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व हमने जो भी अकबरपुर रनिया विधानसभा एवं उत्तर प्रदेश की जनता से वादे किए हैं, उन्हें 100% पार्टी की सरकार बनने एवं अकबरपुर रनिया विधानसभा से आम आदमी पार्टी की जीत होने पर पूरा किया जाएगा।

वही नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने आए “ऑपरेशन-विजय” के राष्ट्रीय शिवमंगल सिंह (आईपी) ने मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि विवेश यादव आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी के साथ-साथ ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के वरिष्ठ पदाधिकारी भी हैं, और आज उसी के तहत हमने अकबरपुर रनिया विधानसभा के दर्जनों गांवों में आम जनता की राय जानी जिससे यह स्पष्ट है, कि अबकी बार अकबरपुर रनिया विधानसभा से विवेश यादव की भारी मतों से विजय हो रही है। क्योंकि वर्तमान प्रत्याशी जो अन्य प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने घोषित किए हैं, उनसे अकबरपुर रनिया विधानसभा की जनता बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है।

विवेश यादव के नामांकन प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विशेष संदेश लेकर शामिल हुए दिल्ली के विधायक नितिन त्यागी ने कहा, कि अकबरपुर रनिया विधानसभा में आम आदमी पार्टी की लहर है, और विवेश यादव भारी मतों से जीत कर 206 अकबरपुर रनिया विधानसभा में आम आदमी पार्टी का झंडा लहराएंगे। नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में विवेश यादव आम आदमी पार्टी विधायक प्रत्याशी अकबरपुर रनिया विधानसभा, शिवमंगल सिंह (आई.पी.) राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑपरेशन विजय, नितिन त्यागी विधायक दिल्ली आम आदमी पार्टी, विजय प्रताप सिंह युवा नेता आम आदमी पार्टी, अनीता यादव सह प्रत्याशी आम आदमी पार्टी, प्रखर पाठक विधानसभा अध्यक्ष, महिपाल सिंह यादव, रामबाबू यादव, राम सिंह यादव, ज्ञान सिंह यादव, अजीत यादव, अनीता यादव, दिग्विजय सिंह भदोरिया, नवल सिंह, सुखबीर, आदित्य, राजू, रमन शुक्ला, अनुज पांडे, छोटे बाबा सहित भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं विधानसभा के लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275