
अकबरपुर रनिया विधानसभा से विवेश यादव का टिकट फाइनल होते ही आम जनता में दौड़ी खुशी की लहर, बांटी मिठाईयां
- आम आदमी पार्टी अकबरपुर रनिया विधानसभा से विवेश यादव का टिकट हुआ फाइनल अरविंद केजरीवाल ने लगाई मोहर
- टिकट फाइनल होते ही विवेश यादव ने आप पदाधिकारियों का जताया आभार, ऐतिहासिक जीत का दिलाया भरोसा
- विवेश यादव आप प्रत्याशी के समर्थन में अकबरपुर रनिया विधानसभा की आम जनता उत्तरी सड़कों पर मांग रही वोट
- विवेश यादव के फाइनल टिकट ने अकबरपुर रनिया विधानसभा में विपक्षी पार्टियों का बिगाड़ा गणित, नहीं घोषित हो पा रहे प्रत्याशी
- विवेश यादव की डोर टू डोर टीमों के आगे शीतलहर भी हुई फेल 206 विधानसभा में सिर्फ आप ही आप
कानपुर/देहात (रीजनल एक्स्प्रेस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अकबरपुर रनिया विधानसभा से विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट के नाम पर मुहर लगाते हुए, अपनी पहली 150 प्रत्याशियों की सूची जारी की।
गुरुवार को अकबरपुर रनिया विधानसभा से विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट का टिकट फाइनल होते ही जहां पूरी विधानसभा के सर्व समाज के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ी गई व उनके समर्थक मिठाई लेकर उनके कार्यालय पहुंच विवेश यादव का मुंह मीठा कराकर मिठाइयां बाँटी, वही विवेश यादव का अकबरपुर रनिया विधानसभा से टिकट फाइनल होने से विपक्षी राजनीतिक पार्टियों का गणित बिगड़ गया, जिसका परिणाम यह है कि आज तक अकबरपुर रनिया विधानसभा में अन्य कोई राजनीतिक पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई।
अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए, विवेश यादव आम आदमी पार्टी विधायक प्रत्याशी अकबरपुर रनिया विधानसभा 206 ने कहा कि मेरे नाम पर अकबरपुर रनिया विधानसभा में विश्वास करने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह (सांसद) सहित सभी प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए, यह विश्वास दिलाता हूं, कि जो हमने पिछले एक साल में अकबरपुर रनिया विधानसभा में सर्व समाज के लिए काम कर उनके दिल में जगह बनाई है, इसके तहत आम जनता अकबरपुर रनिया विधानसभा से मुझे ऐतिहासिक जीत दिलाकर यह शीट आम आदमी पार्टी को सौपेगी।
आज जिस तरह से अकबरपुर रनिया विधानसभा से मेरा नाम फाइनल होते ही हमारे शुभ चिंतक एवं अकबरपुर रनिया विधानसभा का सर्व समाज सड़कों पर उतर कर हमारे लिए वोट मांग रहा है, व हमारी डोर टू डोर टीमें इतनी भयानक शीतलहर होने के बाद भी अपने दिए गए टारगेट को पूरा कर यह साबित कर रही हैं, कि अब 206 अकबरपुर रनिया विधानसभा में हमारी जीत सुनिश्चित है।