
आवर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने किया सर्व जातीय सामूहिक विवाह का आयोजन
कानपुर(रीजनल एक्स्प्रेस)। आवर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा सर्व जातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।

रविवार को आवर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा सर्व जातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किदवई नगर स्थित अग्रसेन भवन में जरूरतमंद 7 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह की पूर्व संध्या पर कन्याओं को मेहंदी लगाई गई एवं संस्था के सदस्यों द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया।

सामूहिक विवाह में बड़ी धूम-धाम से कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक सातवर यात्रा घोड़ी पर सज धज कर निकली, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर प्रमिला पांडे, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक महेश त्रिवेदी ने सभी कन्याओं को आशीर्वचन दिए, साथ ही स्वागत अध्यक्ष रामकिशन जिंदल भी मौजूद रहे।

संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सभी मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया, सामूहिक जयमाल के बाद भोजन व फेरों के पश्चात संस्था के सभी पदाधिकारियों द्वारा विदाई रस्म अदा की गई। सभी वर वधू लक्ष्मी गुप्ता-रितेश गुप्ता, महक राजपूत-संजय राजपूत, प्रदीप पासवान-प्रियंका पासवान, शैलेंद्र वर्मा-दीपाली वर्मा, आदित्य नारायण शुक्ला-सीमा शुक्ला, दीपक कुमार-सरोज कुमारी, रोहित वर्मा-मानसी वर्मा ने सात फेरों के साथ सातो जन्म साथ निभाने का एक दूसरे से वादा किया।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से आवर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के अध्यक्ष आदित्य पोद्दार, संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक जोहरी, संरक्षक गोपाल तुलसियान, गिरिराज अग्रवाल, अनिरुद्ध पोद्दार, महासचिव माला सिंह, सचिव सुरभि द्विवेदी, मीडिया प्रभारी विनीता अग्रवाल, सचिव इला बाजपेई, सचिव दीप्ति शर्मा, सचिव डॉ0 जया गुप्ता एवं सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

सभी लोगों ने नव दंपति को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।








