
भागवत कथा में गूगल गोल्डन बाबा ने करी भक्तों के मंगल जीवन की कामना
Please Subscribe Our YouTube Channel
फतेहपुर (रीजनल एक्स्प्रेस)। ग्राम रेवाड़ी में भागवत कथा का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित भागवत कथा में महामंडलेश्वर विभूषित कनिष्ठ जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती (विश्व हिंदू जागरण परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास, अयोध्या राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य महाराज (हरिधाम पीठ गोपाल मंदिर रामघाट, अयोध्या) व महन्त जनमेजय शरण दास (श्री जानकी घाट, बड़ा स्थान अयोध्या) द्वारा भक्त भगवान के भजनों पर भाव विभोर हुए।

भागवत कथा में मुख्य अतिथि एवं पवन पांडे, अजीत सिंह, बैजनाथ सिंह साथ में गूगल गोल्डन बाबा स्वामी मनोजनंद महाराज ने भागवत कथा में समस्त भक्तों के मंगल जीवन की कामना की।








