♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हाई कोर्ट की एडवोकेट प्रियंका यादव ने टीम के साथ विवेश यादव के समर्थन में संभाली कमान

Please Subscribe Our YouTube Channel 
  • अनीता यादव एवं प्रियंका यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में 206 विधानसभा से विवेश यादव के समर्थन में उतरीं कई महिला टीमें
  • अनीता यादव एडवोकेट ने अकबरपुर रनिया विधानसभा में विवेश यादव आप प्रत्याशी के समर्थन में अपनी टीम के साथ शुरू किया डोर टू डोर अभियान
  • विवेश यादव के समर्थन में हमारी महिला टीमों को अकबरपुर रनिया विधानसभा में मिल रहा भरपूर समर्थन, जीत सुनिश्चित- अनीता यादव

कानपुर देहात(रीजनल एक्स्प्रेस)। अकबरपुर रनिया विधानसभा के विधायक प्रत्याशी विवेश यादव एडवोकेट हाईकोर्ट ने कानपुर देहात के जिला अधिकारी सहित सभी संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराते हुए कहा है कि अकबरपुर रनिया विधानसभा में हमारे समर्थन में वरिष्ठ महिला अधिवक्ताओं कि कई टीमें उतरी है, जो प्रत्येक गांव में जाकर महिलाओं की समस्याओं को जानने एवं आम आदमी पार्टी की नीतियों को बताकर हमारे समर्थन में वोट मांगने का काम कर रही हैं। जिसमें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से हम सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

वही डोर टू डोर अभियान में अकबरपुर रनिया विधानसभा में अपनी टीम के साथ उतरीं अनीता यादव एडवोकेट ने कहा कि हमारी अकबरपुर रनिया विधानसभा में उतरी सभी टीमों को अकबरपुर रनिया विधानसभा की महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है व एक स्वर में महिलाएं आप विधायक प्रत्याशी विवेक यादव को अबकी बार अकबरपुर रनिया विधानसभा में भारी बहुमत से जिताने का मन बना चुकी है, क्योंकि विवेश यादव (एडवोकेट) हाई कोर्ट द्वारा पिछले 11 साल से सर्व समाज एवं पिछले 1 साल से अकबरपुर रनिया विधानसभा में विशेष अभियान चलाकर आम जनता के हितों एवं समस्याओं पर काम किया जा रहा है जो आज तक किसी भी प्रत्याशी एवं चुने हुए प्रतिनिधि ने नहीं किया।

वही विवेश यादव के रिकॉर्ड एवं सोशल मीडिया की जिम्मेदारी प्रियंका यादव एडवोकेट हाई कोर्ट की टीम ने संभाली हुई है। जो प्रतिदिन महिलाओं के डोर टू डोर अभियान की प्लानिंग एवं महिलाओं की समस्याओं व क्षेत्र से मिले रिकॉर्ड पर बहुत ही मजबूती से काम कर रहीं हैं।

अकबरपुर रनिया विधानसभा में अधिवक्ताओं की महिला टीम के साथ कार्य करने वाली महिलाओं में प्रियंका यादव (एडवोकेट) हाई कोर्ट, अनीता यादव (एडवोकेट) कानपुर नगर एवं देहात, सपना, वंदना सिंह, रागिनी यादव, आशा यादव व मुस्कान सिंह प्रमुख रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275