
श्रमजीवी पत्रकार कल्याण समिति द्वारा बाबा के दरबार में कराया गया भंडारा
कानपुर(रीजनल एक्स्प्रेस)। कहते हैं मन हो अगर एक भाव, तो हर एक नेक काम मे सैकड़ो हांथो का साथ मिलकर कुनबा आगे बढ़ जाता है। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित पनकी हनुमान मन्दिर की, जहां पर लगातार कई वर्षों से नव वर्ष के उपलक्ष्य में एक भण्डारे का आयोजन कराया जाता है, जो पूरे दिन हजारों भक्त दर्शन करने आते हैं वो बाबा के भंडारे का प्रसाद जरूर ग्रहण करते हैं। आपको बताते चले कि श्रमजीवी पत्रकार कल्याण समिति के द्वारा यह भंडारा निरंतर सम्पन्न कराया जाता है, जिसमे कानपुर के पत्रकारगण शामिल रहते हैं।

बाबा के भंडारे में मुख्य रूप से कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अवनीश दीक्षित, जिम्मी भाटिया, ज्ञानेंद्र शुक्ला, विकास बाजपेई, नीरज तिवारी, सुनील वर्मा, सुनील कश्यप, अमित राजपूत, श्याम दुबे, मनोज, राजेंद्र, आशीष साहू, जितेंद्र कुमार, अंकित चौधरी, भानु प्रताप व शिवम शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।









