
श्री श्याम जी सेवा समिति द्वारा श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन
- यशोदा नगर में सजा बाबा श्याम का दरबार
कानपुर(रीजनल एक्सप्रेस)। श्री श्याम जी सेवा समिति (पंजी.) कानपुर द्वारा श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन मंगलवार को गंगापुर कॉलोनी यशोदा नगर में किया गया।
कीर्तन की शुरुवात गणेश वंदना “गजानंद सरकार पधारो कीर्तन की सब तैयारी है” से नीरज गौड़ ने की तत्पश्चात सोनू सुरीले ने “आयो सावरीयो सरकार नीले पे चढ़ के,नीले पर चढ़ के घोड़े पे चढ़ के भजन की प्रस्तुति दी जिस पर उपस्थित सभी भक्तजन झूमने लगे। उमा बेरीवाल ने “जो भी गया खाटू उसका काम हो गया” भजन की प्रस्तुति दी जिस पर सभी भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए, स्वर लहरी शिव सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया गया।कीर्तन का समापन गजरा,धमाल आरती व प्रसाद वितरण से किया गया,इस अवसर पर सर्वेश तिवारी,रिंकू सिंगला,राजेश अग्रवाल,मनीष तिवारी, राजेश गोयनका,उमा दीक्षित,शालु अग्रवाल,सीमा अग्रवाल व काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।








