
अवर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा सर्व जातीय सामूहिक विवाह की पूर्व संध्या पर कन्याओं को लगाई गई मेहंदी
कानपुर (रीजनल एक्स्प्रेस)। अवर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा सर्व जातीय सामूहिक विवाह की पूर्व संध्या पर कन्याओं को मेहंदी की रस्म कानपुर नगर के किदवई नगर स्थित अग्रसेन भवन में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर स्वागत अध्यक्ष राम किशन जिंदल ने किया।
शनिवार को मेहंदी कार्यक्रम में सातों कन्याओं के मेहंदी लगाई गई एवं ढोलक पर बन्ना बन्नी गीत भी गाये गये, शाम को संस्था के सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा एक संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, कार्यक्रम की समाप्ति पर धन्यवाद शब्द आदित्य पोद्दार ने दिए, साथ ही स्वागत अध्यक्ष रामकिशन जिंदल ने सभी कन्याओं को आशीर्वाद दिया, साथ ही संस्था के पदाधिकारी संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल, संरक्षक गोपाल तुलसियान, उपाध्यक्ष अशोक जोहरी कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल महासचिव माला सिंह, सुरभि द्विवेदी, संध्या दिक्षित, इला बाजपेई, दीप्ति शर्मा, मीडिया प्रभारी विनीता अग्रवाल, जया गुप्ता आदि सम्मिलित हुए।