♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महारैली को ऐतिहासिक बनाने में विजय प्रताप सिंह व विवेश यादव का रहा अहम योगदान

Please Subscribe Our YouTube Channel 
  • महारैली को ऐतिहासिक बनाने में अकबरपुर रनिया विधानसभा के हजारों समर्थकों का अहम योगदान- विवेश यादव
  • केजरीवाल ने युवा रोजगार गारंटी, महिला पेंशन, फ्री बिजली जैसी कई ऐतिहासिक घोषणाएं की- विवेश यादव
  • महारैली से सत्ता एवं विपक्षी पार्टियों की उड़ी नींद आप कार्यकर्ताओं में जागा जोश- विवेश यादव
  • आम आदमी पार्टी की महारैली ने सिद्ध किया आम जनता सत्ता पक्ष एवं विपक्ष को नकार चुकी- विवेश यादव

लखनऊ(रीजनल एक्स्प्रेस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रथम महारैली में शामिल होने से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा व महारैली में लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष की राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की नींद उड़ा दी।


आम आदमी पार्टी की लखनऊ महारैली में लाखों की संख्या में उपस्थित आप समर्थकों का हौसला बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की आम जनता के लिए कई ऐतिहासिक घोषणाएं की जिसमें प्रति घर 300 यूनिट बिजली फ्री किसानों को फ्री बिजली बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 5000 रुपये बेरोजगार भत्ता व महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये पेंशन जैसी प्रमुख घोषणाएं रही।
उपरोक्त जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के अकबरपुर रनिया विधानसभा के विधायक प्रत्याशी विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट ने कहा कि अकबरपुर रनिया विधानसभा से हमारे हजारों एवं पूरे प्रदेश के लाखों की संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने लखनऊ अरविंद केजरीवाल की महारैली में पहुंच कर महारैली को ऐतिहासिक बनाते हुई यह बता दिया कि अब जाति व धर्म के नाम पर आम जनता को गुमराह कर वोट हासिल कर सत्ता में पहुंचने वाली पार्टियों को जनता नकार चुकी है।
वही विवेश यादव आम आदमी पार्टी विधायक प्रत्याशी के साथ आम आदमी पार्टी के युवा नेता विजय प्रताप सिंह भी अपने भारी संख्या में समर्थकों के साथ केजरीवाल की महारैली में शामिल हुए, जहां उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की लखनऊ महारैली में लाखों की संख्या में पहुंचे लोगों ने यह संदेश दिया है, कि अब आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनने जा रही है।
साथ ही उन्होंने केजरीवाल की महारैली को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए कानपुर नगर एवं कानपुर देहात के आप कार्यकर्ताओं सहित सभी आप पदाधिकारियों का दिल से धन्यवाद व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275