♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विवेश यादव 206 आप विधायक प्रत्याशी के पास सर्व समाज के सम्मान स्वाभिमान एवं अधिकारों को दिलाने की पूरी योजना : शिवमंगल सिंह

Please Subscribe Our YouTube Channel 
  • अकबरपुर रनिया विधानसभा के विधायक प्रत्याशी विवेश यादव ने हजारों पीड़ित एवं न्याय से वंचितों को दिलाया निशुल्क न्याय- शिवमंगल सिंह
  • ऑपरेशन विजय पदाधिकारी एवं आप विधायक प्रत्याशी 206 विवेश यादव राजनीति करने नहीं, राजनीतिक सिस्टम बदलने आए है- शिवमंगल सिंह
  • 206 विधानसभा की जनता ने यदि विवेश यादव को विधायक चुना तो विधानसभा में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में आएगा बदलाव- शिवमंगल सिंह
  • 206 अकबरपुर रनिया विधानसभा का सर्वसमाज बिना भ्रमित हुए दिन रात के अपने वास्तविक शुभचिंतक विवेश यादव को जिताए- शिवमंगल सिंह

कानपुर (रीजनल एक्स्प्रेस)। गैर राजनीतिक, देशव्यापी देश के कई महामहिमों एवं वरिष्ठ माननीयों द्वारा सराहनीय एवं 2011 से समाज से सभी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने हेतु संघर्षरत “ऑपरेशन- विजय” बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह (आई.पी.) ने ऑपरेशन विजय के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं ऑपरेशन विजय न्यायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व वर्तमान विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा 206 अकबरपुर रनिया विधानसभा से बनाए गए विधायक प्रत्याशी दिवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट को भारी बहुमत से जिताने हेतु अकबरपुर रनिया विधानसभा के सर्व समाज से अपील की है।

उन्होंने अकबरपुर रनिया विधानसभा की आम जनता के नाम दिए संदेश में कहा कि विवेश यादव राजनीत में राजनीति करने नहीं बल्कि राजनीतिक सिस्टम बदलने हेतु आए हैं, उनकी सोच व मानसिकता सर्व समाज के चेहरे पर स्थाई मुस्कान लाने एवं उनके सम्मान, स्वाभिमान एवं अधिकारों को दिलवा कर माफिया व गुंडाराज समाप्त कर कानून वा संविधान का राज स्थापित करने की है।

उन्होंने यह भी कहा कि विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट ऑपरेशन विजय के पदाधिकारी एवं वर्तमान विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा 206 अकबरपुर रनिया विधानसभा से बनाए गए विधायक प्रत्याशी ने अब तक ऑपरेशन विजय न्यायिक प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के ऐसे हजारों पीड़ित एवं न्याय से वंचित लोगों को न्याय दिलाया है, जिन्होंने इस धरती पर जिंदा रहते न्याय की उम्मीद छोड़ दी थी।

अंत में उन्होंने कहा कि अकबरपुर रनिया विधानसभा का सर्व समाज किसी भी तरह से भ्रमित ना हो विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट इस क्षेत्र में नए नहीं बल्कि अब तक अकबरपुर रनिया विधानसभा सहित उत्तर प्रदेश में बनते आ रहे विधायकों से बहुत ही ज्यादा अनुभव शाली हैं, उन्होंने अपनी इतनी कम अवस्था में दसियों साल समाज की निस्वार्थ सेवा कर समाज में ऐतिहासिक बदलाव लाने के लिए संघर्ष किया है और यदि इस बार अकबरपुर रनिया विधानसभा की आम जनता विवेश यादव को अपनी विधानसभा से विधायक बनाती है, तो सिर्फ अकबरपुर रनिया विधानसभा में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक समाज हितार्थ राजनीतिक सिस्टम में बदलाव आएगा व अकबरपुर रनिया विधानसभा का सर्व समाज विवेश यादव को अपना दिन रात का स्थाई शुभचिंतक एवं सुखवा दुखों में साथ खड़ा रहने वाला अपना बेटा, अपना भाई, अपना साथी नियुक्त कर सकेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275