
सुभाष चिल्ड्रन होम के अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के संग मनाई स्व: अनीता तिवारी की प्रथम पुण्यतिथि
कानपुर (रीजनल एक्स्प्रेस)। गोलोक वासी स्वर्गीय अनीता तिवारी (बाल कल्याण न्याय पीठ कानपुर नगर सदस्य) की प्रथम पुण्यतिथि कानपुर के नौबस्ता स्थित सुभाष चिल्ड्रन होम पर अनाथ, बेसहारा बच्चों एवं समस्त स्टाफ व उनके परिवार के संग मनाई गई। वहां पर उपस्थित सभी के द्वारा उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और आत्मा की शांति के लिए हवन एवं बच्चों को भोज कराया गया।

आपको बता दें स्वर्गीय अनीता तिवारी सरल स्वभाव कर्तव्यनिष्ठ एवं सत्य की राह पर चलने वाली महिला थी व बच्चों से बहुत अधिक प्रेम करती थी बाल अधिकारों एवं बच्चों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत रही, आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी प्रेरणा उनका मार्गदर्शन उनका आशीर्वाद आज भी हम सबके साथ है इस पुण्यतिथि में पूजा के दौरान उनके पति व सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के अध्यक्ष कमल कांत तिवारी, बेटी हर्षिता तिवारी, पुत्र सुभाष तिवारी एवं विशेष दत्तक ग्रहण इकाई से आशा सचान, सुरभि शुक्ला, अलका बाजपेई, रुचि, अनीता, पम्मी देवी एवं समस्त चाइल्डलाइन के बच्चे एवं रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।








