
आईरा, आईरा इंटरनेशनल व यूथ फ़्रंट ने महादेवन में कराया भोजन व चाय वितरण
कानपुर(रीजनल एक्स्प्रेस)। यशोदा नगर स्थित महादेवन मन्दिर के प्रांगण में यूथ टीम व पत्रकार साथियो में भोजन व चाय वितरण किया।

सोमवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने बाबा के प्रांगण में भजन कीर्तन किया और देश से कोविड-19 महामारी को मिटाने के लिए सभी ने बाबा से प्रार्थना की। आईरा एवं आईरा इंटरनेशनल के जिलाउपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि यहां पर सभी के सहयोग से निरंतर प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम कराया जाता है।

वही जिला महामंत्री सुरेश सविता ने चाय बाटी व यूथ फ़्रंट ने अपने साथियों के साथ सभी भक्तों को भोजन उपलब्ध कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव शुक्ला कार्यकरणी सदस्य, सीतू, कार्तिक शर्मा, नितिन पंडित, सौरभ दिशित, जय शुक्ला, आशुतोष, नितेश गुप्ता, अक्षत, अभिषेक, इन्द्रसेन, गौरेवेंद्र, आलोक निषाद, राज वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।









