
आईरा व ऑल इंडिया यूथ द्वारा वितरित हुआ शरबत और ठंडाई
Please Subscribe Our YouTube Channel
कानपुर (रीजनल एक्स्प्रेस)। महादेवन मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शरबत व ठंडाई का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज सावन के तीसरे सोमवार को यशोदा नगर के गंगापुर स्थित पतालेश्वर महादेवन मंदिर मे हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (AIRA) व ऑल इंडिया यूथ द्वारा ठंडाई व शर्बत का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम बाबा को भोग लगाया कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से आईरा ज़िला उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, बी पी एस न्यूज संपादक बी.पी. साहू, विवेक पंडित, गौरव शुक्ला, अभिनव अवस्थी, सौरभ दीक्षित, कार्तिक शर्मा, आनंद पांडेय, सोनू गुप्ता, दीपक पंडित, मोंटी बेनर्जी, अरुण राजावत, अंकित सविता, राहुल बिहारी, विवेक सिंह, करन ठाकुर व आकाश सविता आदि उपस्थित रहे।








