♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर कानपुर के पत्रकारों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसीपी व एसीएम को दिया ज्ञापन

Please Subscribe Our YouTube Channel 

कानपुर (रीजनल एक्स्प्रेस)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिला प्रशासन द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक मामले में बलिया जनपद के तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी और कानपुर में पांच पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर लेकर जगह-जगह जनपदों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

वही मंगलवार को कानपुर में भी सैकड़ो की संख्या में कानपुर प्रेस क्लब के नेतृत्व में पत्रकारों की रिहाई के लिए राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर बलिया प्रशासन की निंदा की। सैकड़ो की संख्या में पत्रकारों ने सड़क पर उतर कर बलिया प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए।

कानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित और कानपुर प्रेस क्लब के महामंत्री कुशाग्र पांडे की ओर से मांग की गई कि बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए पत्रकार की जल्द से जल्द रिहाई की जाए और कानपुर में पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों की जांच करके जल्द से जल्द मुकदमों को समाप्त किया जाए नहीं तो पूरे प्रदेश के पत्रकारों द्वारा जबरदस्त तरीके से सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

वहीं कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अवनीश दीक्षित ने कहा कि अगर सही जवाब नहीं मिलता है तो 2 दिन बाद कानपुर कमिश्नर के बंगले का घेराव करेंगे और उसके बाद भी बात नहीं बनी तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का घेराव किया जाएगा और तब भी बात नहीं बनती है तो मुख्यमंत्री निवास और राजपाल के निवास पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

कानपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ अन्य संगठनों की भी भागीदारी रही जिसमें सैकड़ों की तादाद में पत्रकार एकत्र हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275