♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

206 विधानसभा से विवेश यादव की जीत के लिए जनता ने भरी हुंकार

Please Subscribe Our YouTube Channel 
  • 206 विधानसभा से विवेश यादव की जीत सुनिश्चित हेतु महिला अधिवक्ता टीमें प्रतिदिन दर्जनों गांवों में बना रही हैं महिला ग्राम कमेटी
  • चुनाव आचार संहिता लागू होते ही विवेश यादव आप विधायक प्रत्याशी की टीमों ने डोर टू डोर अभियान की कसी कमर
  • अकबरपुर रनिया विधानसभा में मुझे मिल रहे सर्व समाज के अपार सहयोग से घबराकर साजिश करने वाले नहीं होंगे सफल- विवेश यादव
  • 206 विधानसभा में हुए यादव महासम्मेलन में विवेश यादव आप विधायक प्रत्याशी को जिताने पर बनी पूर्ण सहमति जीत सुनिश्चित
  • अकबरपुर रनिया विधानसभा में घर-घर गुंजा एक ही नारा सबको देखा बार-बार विवेश यादव अबकी बार

कानपुर देहात(रीजनल एक्स्प्रेस)। उत्तर प्रदेश सहित देश के 05 राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने हेतु चुनाव आयोग ने अपना ऐलान कर दिया व 15 जनवरी 2022 तक सभी प्रकार की रैलियों, सभाओं रोड शो आदि पर रोक लगा दी, जिसके बाद विवेश यादव विधायक प्रत्याशी आप अकबरपुर रनिया विधानसभा ने तुरंत अपने चल रहे कई प्रकार के अभियानों को रोकते हुए सिर्फ डोर टू डोर अभियान की शुरुआत की, जिसमें महिला एवं पुरुषों की टीमें चुनाव आचार संहिता के पूरी तरह पालन करते हुए डोर टू डोर अभियान चला रही हैं, जिन्हें ग्राम वासियों का भारी समर्थन मिल रहा है।

डोर टू डोर महिला अधिवक्ताओं की टीम का नेतृत्व कर रहीं अनीता यादव (एडवोकेट) अब प्रत्येक ग्राम में महिला ग्राम कमेटी बना रहीं हैं, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं आगे आकर जिम्मेदारियां संभाल कर अबकी बार अपने प्रथम हथियार झाड़ू पर मोहर लगाकर विवेश यादव (विधायक प्रत्याशी) आम आदमी पार्टी को जिताने का संकल्प लेकर आगे आ रहीं हैं।

वहीं महिला टीम की कमान संभाले अनीता यादव एडवोकेट ने कहा कि अबकी बार पूरे गांव में एक ही नारा गूंज रहा है, सबको देखा बार-बार विवेश यादव अबकी बार जो 20 फरवरी 2022 को झाड़ू पर मोहर लगाकर 10 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश के सभी लोगों को चौंकाने का काम करेगा।

अपने पदाधिकारियों से बात करते हुए दिवेश यादव विधायक प्रत्याशी आम आदमी पार्टी अकबरपुर रनिया विधानसभा ने कहा कि हमें अकबरपुर रनिया विधानसभा में सर्व समाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है जिससे बौखलाए विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के लोग साजिश करने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा अकबरपुर रनिया विधानसभा में हुए यादव महासम्मेलन में सभी ने एक स्वर अबकी बार ना सिर्फ मुझे जिताने बल्कि सर्व समाज का सहयोग दिलवाकर जीत का रिकॉर्ड बनाने की सहमति व्यक्त की। वहीं विवेश यादव ने अकबरपुर रनिया विधानसभा कि प्रत्येक जनता का दिल से आभार व्यक्त करते हुए अपने संकल्प पत्र जिसमें पूरे विधानसभा के निःशुल्क मामले लड़ने, झूठे व फर्जी मुकदमे वापस करवाने, विधानसभा के प्रत्येक बेरोजगार को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार दिलवाने एवं विधानसभा के हर पात्र महिला, बुजुर्ग एवं गरीबों को पेंशन व आवाह के साथ साथ किसी भी तरह के होने वाले अन्याय में दिन रात उनके साथ खड़े रहने पर कायम रहने का वचन देते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275