♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अवर हेल्पिंग एंड फाउंडेशन ने द्वितीय स्थापना दिवस पर मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Please Subscribe Our YouTube Channel 

कानपुर (रीजनल एक्सप्रेस)| अवर हेल्पिंग एंड फाउंडेशन द्वारा अपने द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर 5 अगस्त को अग्रसेन भवन के ब्लॉक किदवई नगर में प्रतिभावान मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र मेडल लैपटॉप बैग एवं वजीफा राशि देकर पुरस्कृत किया गया| जिन्होंने आर्थिक अभाव में रहकर भी 90% से अधिक अंक प्राप्त किए जिनमें से अंशिका पांडे, रोशनी श्रीवास्तव, अर्पित बाजपेई, आस्था उत्तम के साथ 30 बच्चों व उनके साथ अभिभावकों का भी सम्मान किया गया|

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसमें आदित्य पोद्दार के साथ संरक्षक गण भी मौजूद रहे गणेश वंदना सीमा धींगरा एंड पार्टी द्वारा हुआ मन की व्यवस्था इला बाजपेई और जया शुक्ला द्वारा की गई मंच संचालन अमित शर्मा और दीप्ति शर्मा द्वारा किया गया, आए हुए अतिथियों का सम्मान सुरभि द्विवेदी कृष्णा शर्मा चंद्र लता मिश्रा द्वारा किया गया विनीता अग्रवाल द्वारा अवर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के कार्यों के बारे में बताया गया, तत्पश्चात आए हुए सभी संरक्षको पदाधिकारी एवं अतिथि गण का सम्मान किया गया| आदित्य पोद्दार द्वारा संस्था के कुछ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई गई साथ ही आवर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा विजयलक्ष्मी यादव को हेल्पिंग हैंड रत्न से सम्मानित किया गया| आवर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने विगत 3 वर्षों से लगातार लोगों की मदद और सहयोग करता आ रहा है पर्यावरण वृद्ध आश्रम सामाजिक स्तर पर कार्य किए हैं धन्यवाद सुरभि द्विवेदी द्वारा दिया गया अमित शर्मा और दीप्ति शर्मा धर्मेंद्र सिंह द्वारा बच्चों को मोटिवेशन किया गया|  उपस्थित लोगों में आदित्य पोद्दार, गिरिराज अग्रवाल, रामगोपाल तुलसियान, एसएन अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, गोपाल तुलसियान, अनिल जैन, टीकम चंद सेठिया, अनिरुद्ध पोद्दार, अशोक जोहरी, वेद प्रकाश अग्रवाल, सुभाष खन्ना आदि गणमान्य के साथ उपेंद्र यादव एवं सभी पदाधिकारी आदि मौजूद रहे|

 

Input- विनीत अग्रवाल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275