
गुरुद्वारा बाबा नामदेव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
Please Subscribe Our YouTube Channel
कानपुर(रीजनल एक्स्प्रेस)। अमर उजाला फाउंडेशन के द्वारा चल रहे निःशुल्क स्वास्थ शिविर ओ ब्लॉक किदवई नगर स्थित गुरुद्वारा बाबा नामदेव में जन जागरण के कल्याण हेतु गुरुद्वारे के सहयोग एवं कुलवंती हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा लगाया गया। जिसमें डॉ0 एस0 के0 मिश्रा आयुष सिंह डॉ0 योगेंद्र कुमार एवं डॉ0 लवकुश कुशवाहा के द्वारा ब्लड प्रेशर शुगर ओपीडी सीबीसी ईसीएच की निःशुल्क जांच एवं दवाएं वितरित की गई तथा आयुष्मान कार्ड पर कुलवंती हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क इलाज के लिए डॉ0 टीम के द्वारा आए हुए लोगों को बताया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के लोग एवं गुरुद्वारा प्रधान सेवक सरदार नीतू सिंह एवं काके सरदार तथा सिख समुदाय के गुरुद्वारा कमेटी के लोग जांच शिविर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।








