♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा: दिनेश सिंह कुशवाहा बने नए प्रदेश अध्यक्ष, तीन साल से चल रहे विवाद पर लगा विराम

Please Subscribe Our YouTube Channel 
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मेहतो और संरक्षक नीरज कुशवाहा ने सौंपी कमान
  • 100 वर्ष पुराने संगठन में आंतरिक मतभेदों को भुलाकर नई ऊर्जा के साथ काम करने का संकल्प
  • कानपुर बैठक में बड़ा फैसला, 18 राज्यों में सक्रिय है संगठन

कानपुर (रीजनल एक्सप्रेस,ब्यूरो)। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने अपने आंतरिक विवादों को खत्म करते हुए संगठन को नई दिशा देने का फैसला किया है। रविवार को कानपुर में आयोजित एक अहम बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मेहतो और संरक्षक समिति के अध्यक्ष नीरज कुशवाहा द्वारा की गई।

विवाद खत्म, विकास पर जोर: इस अवसर पर संरक्षक समिति के अध्यक्ष नीरज कुशवाहा ने कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का इतिहास 100 वर्ष पुराना है और यह देश के 18 राज्यों में सक्रिय है। पिछले तीन वर्षों से संगठन कुछ आंतरिक मतभेदों और चुनौतियों का सामना कर रहा था, जिससे सामाजिक विकास की गति धीमी पड़ गई थी। उन्होंने कहा कि आज के फैसले से इन विवादों पर पूर्ण विराम लग गया है और अब संगठन एक नई ऊर्जा और एकजुटता के साथ समाज के लिए कार्य करेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव केतकी कुशवाहा, स्वतंत्र कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, श्यामेश कुशवाहा, दीपू कुशवाहा, सुलेखा कुशवाहा (प्रधान), देवेंद्र मौर्य, धर्मेंद्र कुशवाहा, संजीत कुशवाहा और जीतू कुशवाहा सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275