♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सांसद रमेश अवस्थी ‘पर्यावरण योद्धा सम्मान’ से विभूषित

Please Subscribe Our YouTube Channel 
  • कानपुर देहात प्रेस क्लब की पहल: पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सांसद को किया सम्मानित
  • कानपुर देहात प्रेस क्लब ने सांसद की पर्यावरण निष्ठा को सराहा
  • बढ़ते प्रदूषण और प्लास्टिक कचरे पर सांसद ने जताई गहरी चिंता
  • ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए अधिक वृक्षारोपण का किया आह्वान

कानपुर(रीजनल एक्सप्रेस)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अलख जगाने और प्रकृति के प्रति समर्पण को सम्मानित करने के उद्देश्य से आज एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कानपुर देहात प्रेस क्लब की टीम ने कानपुर के माननीय सांसद श्री रमेश अवस्थी जी को “पर्यावरण योद्धा सम्मान” से सम्मानित किया।

यह सम्मान उन्हें पर्यावरण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता, सुरक्षा के संकल्प और व्यापक स्तर पर चलाए गए वृक्षारोपण अभियानों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।

शहरीकरण और प्लास्टिक बना बड़ा खतरा: सम्मान ग्रहण करते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने वर्तमान परिवेश में पर्यावरण के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “आज वनों की अंधाधुंध कटाई और प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग मानव जीवन के लिए बड़ा खतरा बन गया है। शहरीकरण और औद्योगिक कचरे ने हमारी नदियों और हवा को जहरीला कर दिया है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं।”

प्रेस क्लब के प्रयासों की सराहना: सांसद ने कानपुर देहात प्रेस क्लब द्वारा विगत कई वर्षों से चलाए जा रहे ‘पर्यावरण बचाओ’ और निरंतर वृक्षारोपण अभियानों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने जनसामान्य से अनुरोध किया कि सामूहिक प्रयास करते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और कचरे के सही निपटान का संकल्प लें।

इस गरिमामय अवसर पर कानपुर देहात प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, महामंत्री एडवोकेट योगेंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट अतुल निगम, के. एम. श्रीवास्तव, विजय कुशवाहा, अभिषेक चौधरी, बृजेश सिंह और उदयवीर आदि ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ब्यूरो रिपोर्ट:

 

 

  1. #KanpurNews #EnvironmentWarrior #RameshAwasthi #KanpurDehatPressClub #SaveEnvironment #RegionalExpressNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275