
मुस्कुराए बेटियां : आशा की किरण ने बेटी को दी खुशियो की सौगात
हर्ष दीक्षित
कानपुर(रीजनल एक्सप्रेस)।आशा की किरण परिवार व मुहिम जागरूकता संस्थान के तत्वाधान में निर्बल आय वर्ग की कन्या के विवाह हेतु सहायता प्रदान की गई। निर्धन बेटी की विवाह हेतु वर और कन्या हेतु कपड़े, साड़ी, चूड़ी, श्रृंगारदान मय सभी समान, चांदी की पायल, बर्तन, परात, वनस्पति तेल, आटा, मिठाई चीनी, मैदा, चावल इत्यादि आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। संस्था के सदस्यों ने आशीर्वाद स्वरूप कन्या पूजन कर कन्या को सभी सामग्री और आर्थिक भेंट प्रदान कर अपनी शुभकामनाएं दी।
इस दौरान कन्या और कन्या के परिजनों के अलावा आशा की किरण परिवार की संस्थापक रीतिका अमित कुमार, संस्था की संरक्षक डा. सुनीता, अध्यक्ष अमित कुमार, मुहिम जागरूकता संस्थान के सचिव एवं प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव के साथ संस्था की कोषाध्यक्ष विनीता गुप्ता, सदस्य राधा, ममता शुक्ला, वंदना गुप्ता, उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता, श्याम बर्तन भंडार, रोमी कॉस्मेटिक, रिंकू सोनी (रिंकू ज्वेलर्स), अंकिता, सुधा गुप्ता, गीता यादव, अथर्व गुप्ता आदि उपस्थित रहे।