♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सांसद संजय सिंह को ऑपरेशन विजय प्रमुख ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

Please Subscribe Our YouTube Channel 
  • राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक हस्ती शिवमंगल सिंह व संजय सिंह का कानपुर में मिलन, देश व प्रदेश में ऐतिहासिक बदलाव के संकेत
  • ऑपरेशन विजय के मुख्य कार्यालय कानपुर पहुंचे आप सांसद संजय सिंह का फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत
  • आप प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के संघर्षों की ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह ने की सराहना
  • शिवमंगल सिंह ने उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी को और संघर्ष करने का संजय सिंह को दिया सुझाव

कानपुर (रीजनल एक्सप्रेस)। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राज्य सभा सांसद, गैर राजनीतिक, देशव्यापी देश के कई महामहिमों द्वारा सराहनीय ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के प्रदेश कार्यालय इस्पात नगर पार्ट 2, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश में अपने सैकड़ों साथियों एवं पदाधिकारियों के साथ पहुंचे, जहां ऑपरेशन विजय के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी आम आदमी पार्टी का फूल माला पहनाकर जोरदार व भव्य स्वागत किया वही ऑपरेशन विजय प्रमुख ने उनकी अगवानी की।

वहीं जानकारी देते हुए ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के मीडिया प्रभारी शिवम कुमार ने बताया कि आम आदमी पार्टी राज्य सभा सांसद संजय सिंह का ऑपरेशन विजय कार्यालय पहुंचने पर ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह आईपी ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ व उनके वरिष्ठ एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से घंटों उत्तर प्रदेश व देश एवं समाज हित में आम जनता के सामने वर्तमान समय में खड़ी गंभीर समस्याओं से उबारने एवं देश समाज हित में बने व वर्तमान समय में भ्रष्ट व निष्क्रिय हो चुके दांतों को बदलवाने एवं देश की प्रजातंत्र एवं भारतीय संविधान से भटक रही भारतीय राजनीति को बदलवाने के साथ-साथ समाज हितार्थ ऐतिहासिक बदलाव पर गहन मंथन किया।

वही ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल कि आईपी ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह द्वारा किए जा रहे संघर्षों की दिल खोलकर सराहना करते हुए कहा, कि यदि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी प्रभारी संजय सिंह के साथ एक बड़ा संघर्ष करती है, तो आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने की स्थिति में आ सकती है, जो उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश वासियों के हित में होगा।

अंत में ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह आईपी ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह सांसद राज्यसभा को ऑपरेशन विजय स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिसके बाद कानपुर नगर ऑपरेशन विजय के प्रदेश कार्यालय पर देश की दो एक गैर राजनीतिक एवं एक राजनीतिक क्षेत्र की बड़ी हस्ती संजय सिंह सांसद राज्य सभा एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी आम आदमी पार्टी व ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी कि इस ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण मुलाकात को देश के जानकार एवं विद्वानों द्वारा देश व समाज हित में ऐतिहासिक बदलाव के संकेतों के मध्य नजर देखा जा रहा है। ऑपरेशन विजय कार्यालय पर ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह आईपी एवं आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह सांसद राज्यसभा की हुई मुलाकात के दौरान ऑपरेशन विजय एवं आम आदमी पार्टी के सैकड़ों महिला एवं पुरुष पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275