
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दर्जनों बड़ी हस्तियों ने शिवमंगल सिंह को पत्र भेज प्रियंका व विशाल को विवाह का दिया आशीर्वाद
- ऑपरेशन विजय प्रमुख की बेटी प्रियंका यादव के विवाह की शुभकामनाएं देने वालों में देश की बड़ी हस्तियों का लगा तांता
- उत्तर प्रदेश,सिक्किम,तेलंगाना एवं उड़ीसा के राज्यपालों ने भी शिवमंगल सिंह की बेटी प्रियंका को विवाह की दी शुभकामनाएं
- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जनों मंत्रियों ने ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह की बेटी प्रियंका को विवाह की शुभकामनाओं का पत्र भेजकर दिया आशीर्वाद
कानपुर (रीजनल एक्सप्रेस)। ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाज के सभी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने हेतु 2011 से संघर्षरत शिवमंगल सिंह (आई.पी.) की बेटी प्रियंका यादव (एडवोकेट हाईकोर्ट इलाहाबाद) राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑपरेशन विजय न्यायिक प्रकोष्ठ के 07 दिसंबर 2022 को हुए शुभ विवाह समारोह हुए में शुभकामनाएं, आशीर्वाद एवं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
जिनमें अब तक भारत के प्रधानमंत्री, कई राज्यों के महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जनों मंत्रियों ने पत्र भेजकर आशीर्वाद, बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह (आई.पी.) ने कहा कि बेटी के शुभ विवाह के अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी सहित दर्जनों देश की बड़ी हस्तियों ने हमें पत्र भेजकर बेटी के शुभ विवाह समारोह को ना सिर्फ यादगार बनाया बल्कि ऐतिहासिक बनाया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि बेटी प्रियंका यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट) अध्यक्ष न्यायिक प्रकोष्ठ “ऑपरेशन-विजय” के शुभ विवाह पर अपने कर कमलों द्वारा लिखित एवं हस्ताक्षरित पत्र भेजकर आशीर्वाद बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, उनमें
1- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2- उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
3- उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल
4- मिजोरम के महामहिम राज्यपाल डॉ0 हरी बाबू कम्भम्पती
5- तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल डॉ0 तमिल सुंदर्राजन
6- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
7- भारत सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री डॉ0 वीरेंद्र कुमार
8-भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे
9- भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्री व पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप यस पुरी
10- भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
11- भारत सरकार के नगर विमानन सड़क परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल डॉ0 वी
के. सिंह
12- भारत सरकार उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
13- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
14- उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति- सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
15- उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरी रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा
16- उत्तर प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री डॉक्टर अरुण कुमार।
17- उत्तर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल।
18- उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल शामिल है।
साथ ही उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी महान हस्तियों सहित सभी आशीर्वाद बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों को हम अपने परिवार एवं ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग की ओर से आभार व्यक्त करते हुए, हृदय से धन्यवाद देते हैं। साथ ही आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास रखते हैं, कि समाज से सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने वाले हमारे गैर राजनीतिक अभियान ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग को आप सभी का इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा।